महिलाओं को भी जागरूक कर रहे है वरदान व गूंज के प्रचारक

0

संतोष कुमार केवट

राजनगर। संस्था वरदान फाउंडेशन द्वारा जागो और जगाओ यातायात नियम अपनाओ मुहिम को लेकर जिला अनूपपुर के घर-घर तक लेकर जाने की कोशिश कर रहा हैं, इसी कडी को आगे बढाने के लिए जिला कार्यवाहक कैलाश कुमार अहिरवार ने नगर परिषद राजनगर में स्थानीय महिलाओं द्वारा हो रही बैठक में वरदान फाउंडेशन से जुडी जानकारी को साझा किया। वरदान फाउंडेशन सडकों में होने वाली दुर्घटनाओं में पीडित को यथासंभव सहायता और उसके परिवार को तत्काल सूचना देने का काम करती हैं। साथ ही आमजनता को यातायात जागरूकता व यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने और उन नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करती हैं।
सभी को एक जुट हो कर करना चाहिए काम
इसी बैठक में गूँज समाज कल्याण समिति (एनजीओ) की सचिव सुनीता सिंह द्वारा महिलाओं को आत्म निर्भर कैसे बनें। उससे जुडी जानकारी पर चर्चा भी की गई। बैठक के आखरी चरण में जिलाकार्यवाहक कैलाश कुमार अहिरवार ने कहा कि वरदान एक महाअभियान के तहत कार्य कर रहा है। इसमे संयम एवं दृण विश्वास के साथ प्रचारको को कार्य करना चाहिए, जिससे एक बेहतर और सुरक्षित समाज का निर्माण सुनिश्चित हो, हम सभी को मिलकर समाज हित मे कार्य करने की आवश्यक्ता है। बैठक के अंत मे सभी प्रचारको की पदस्थापना एवं प्रभार प्रदान किये गए व नियुक्ती पत्र प्रदान कर उन्हें उनके कार्यों से जुडी जानकारी प्रदान की गई।
यह रहें उपस्थित
कार्यक्रम में प्रचारक व सहयोगी मंजीत कुमार, संजीव प्रजापति (एमएस कंप्यूटर डायरेक्टर), योगेंद्र गुप्ता, जावेद अख्तर, घनश्याम यादव वरदान फाऊडेशन सडक दुर्घटनाओ घायल व्यक्ति त्वरित सहायता प्रदान कर रही है, साथ आम जनमानस को जागरूक कर सहायता हेतु उनके वीटीएच कार्ड पंजीकृत किये जा रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed