महिलाओं ने परिक्रमा लगाकर मनाया वट सावित्री पर्व
आशीष कचरे 9406677672
अमलाई। नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत जगह-जगह वट सावित्री पर्व शुक्रवार को श्रद्धा व भक्ति के साथ मनाया गया।
सुबह घरों में पूजा-अर्चना की गई। इसके साथ ही बाग व बगीचों में जाकर वट वृक्ष की पूजा महिलाओं ने की। इस पर्व
को लेकर नगर परिषद बरगवां अमलाई में भी वट वृक्षों की पूजा करने को महिलाओं की भीड़ वटवृक्ष के नीचे लगी
रही।
सनातन संस्कृति में सारे पर्व प्रकृति पूजा पर आधारित हैं। यहां वृक्षों को उनके गुणों के आधार पर भगवान मानकर
पूजा जाता है। शुक्रवार को वट सावित्री पर्व मनाया गया। धर्माचार्य बताते हैं कि वटवृक्ष की पूजा करने से घरों में सुख
व समृद्धि बनी रहती है। यह पर्व अखंड सौभाग्य, पति व बच्चों की लंबी आयु के लिए मनाया जाता है। पर्व पर वट की
पूजा के लिए सुबह से ही घरों में तैयारियां शुरू हो गई थीं। पूजा करने के बाद महिलाएं पूजा की सामग्री लेकर नजदीकी
स्थलों पर लगे वट वृक्षों के पास पहुंचीं। यहां पर वृक्ष के तने में कच्चा सूत बांधते हुए वट की पूजा की गई। यह पर्व
शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में सभी जगह मनाया जाता है। इन पूजा के माध्यम से ही हम अगली पीढ़ी को अपनी संस्कृति
का रक्षण करने के लिए प्रेरित कर सकते हैं।