चिल्हारी में महिला दिवस पर सम्मान समारोह: महिलाओं के योगदान को सराहा, एसडीएम ने कहा-समाज के विकास की आधारशिला हैं महिलाएं

0

(जय प्रकाश शर्मा)
मानपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत चिल्हारी में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वावधान में नवांकुर संस्था जया सेवा समिति द्वारा महिला सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अनुविभागीय अधिकारी मानपुर हरनीत कौर कलसी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसडीएम हरनीत कौर कलसी ने कहा कि महिलाएं केवल ममता और संवेदना का प्रतीक ही नहीं, बल्कि शक्ति और नेतृत्व का भी स्वरूप हैं। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं के संघर्ष, अधिकारों और समाज में उनके महत्वपूर्ण योगदान को सम्मान देने का दिन है।
उन्होंने कहा कि समाज के अस्तित्व, उत्थान और कल्याण में महिलाओं ने आदिकाल से महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आज महिलाएं घर की जिम्मेदारियों के साथ-साथ प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और अन्य क्षेत्रों में भी अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं और प्रदेश व देश की प्रगति में अहम योगदान दे रही हैं।
कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य सावित्री चौधरी, सरपंच अरुणा कोल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मौजीलाल चौधरी, पंचायत सचिव शुभदेश श्रीवास्तव, जया सेवा समिति के अध्यक्ष देव प्रकाश गौतम, प्रस्फुटन समिति की अध्यक्ष राजश्री मिश्रा, परामर्शदाता अन्नपूर्णा सोनी, डॉ. सोनी, रुक्मिणी सोनी, आभा तिवारी, रामरानी गुप्ता, मिथला सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने सहभागिता कर महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया।
कार्यक्रम में महिलाओं को सम्मानित करते हुए समाज में उनकी भूमिका को रेखांकित किया गया और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने का संकल्प भी लिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed