मायरा इंटरनेशनल के अध्यापकों की कार्यशाला आयोजित

0

संतोष कुमार केवट

अनूपपुर। मुख्यालय स्थित मायरा इंटरनेशनल और लिटिल स्टेप्स स्कूल के टीचर्स की ट्रेनिंग अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय केरियर कोच राम किशन यादव द्वारा दी गई, जो कि वर्तमान में डी.वी.एम. इंटरनेशनल स्कूल जरही जो कि सीबीएससी से एफिलियेटेड स्कूल है, जिसके प्राचार्य के रूप में रामकिशन यादव अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इससे पहले प्राचार्य रामकिशन यादव देश के विभिन्न हिस्सों में चाहे बंगाल हो, बिहार हो, हरियाणा हो, राजस्थान हो,पंजाब हो, मध्य प्रदेश हो, छत्तीसगढ़ हो इनके अंदर अपनी सेवाएं प्राचार्य की हैसियत से दे चुके हैं।
परेशानियो का दिए जवाब
शिक्षक गण की ट्रेनिंग का हिस्सा रहे एचएम अंजली मिश्रा, मैनेजर प्रशांत अग्रहरी, मंजू लता सिंह, अर्चना द्विवेदी, जागृति रैकवार, रूपाली पांडे, प्रगति अग्रहरी, प्रभात सिंह और रविंद्र सिंह रहे। ट्रेनिंग के दौरान वीडियो कॉल के माध्यम से स्कूल के हेल्थ डायरेक्टर डॉक्टर राजेश गुप्ता और डायरेक्टर साइंस एंड टेक्नोलॉजी गौरव सिंह राजावत ने भी टीचर्स को पढ़ाई में आने वाली परेशानियो के जवाब दिए।
डिजिटलाइजेशन की तरफ अग्रसर
रामकिशन यादव ने कहा की, कोविड-19 ने हमें जैसे आधुनिक युग के बारे में सिखाया है वैसे एक उद्देश्य है कि स्कूल 100 प्रतिशत डिजिटल बने और उनके आदेश के अनुसार मायरा इंटरनेशनल और लिटिल स्टेप्स स्कूल आज 100 प्रतिशत डिजिटलाइजेशन की तरफ अग्रसर है और वैसे हम डिजिटल इंडिया का नारा देते हुए दोनों स्कूलों को 90 प्रतिशत डिजिटल कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed