यादव प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ समापन, मैगजीन दफाई अमलाई ने रुंगटा को हराकर किया ट्राफी पर कब्जा
संतोष कुमार केवट
अमलाईl जैतहरी जनपद के ग्राम पंचायत देवहरा अंतर्गत अमलाई सीआईएस एफ कैंपस के पीछे क्रिकेट ग्राउंड में जूनियर क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन कराया गया, जिसमें फाइनल मुकाबले में रुंगटा कालरी और मैगजीन दफाई अमलाई के बीच खेला गया l टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी रुंगटा की टीम 10 ओवरों में 67 रन ही बना सकी जिसमें दूसरी पारी खेलने उतरी मैगजीन दफाई अमलाई ने 3 विकेट खोकर लक्ष्य को पाकर मैच जीत लियाl मैन ऑफ द मैच अमलाई टीम के खिलाड़ी देवेश रहे जिन्होंने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और अपनी टीम को जीत दिलाई और मैन ऑफ द सीरीज निक्की सिंह रहे जिन्होंने पूरे मैच में काफी अच्छा प्रदर्शन किया जिसकी बदौलत उनको मैन ऑफ द सीरीज से नवाजा गया lवही मुख्य अतिथि रहे डॉक्टर राज तिवारी विशिष्ट अतिथि अखिलेश सिंह , यदुराज पनिका, अजय दहिया ,पवन कुमार चीनी, अजय यादव, उमाशंकर यादव, मनोज सिंह, जगदीश सिंह, रवि दुबे उपस्थित रहे सभी अतिथियों ने पहले पूजा अर्चना की और फिर ग्राउंड में जाकर सभी खिलाड़ियों से रूबरू हुए और कहा कि क्रिकेट खेलना शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है ,इसलिए क्रिकेट खेलना चाहिए, क्योंकि क्रिकेट खेलने वालों में ही हमारे अमलाई से काफी लोग बाहर अपनी सेवा दे रहे हैंl वही आयोजक समिति में समाज सेवी सुदीप सिंह ,अनिल ,शुभम ,प्रियांशु, रवि ,सोनू ,गोलू ,पिंटू, रोहित, प्रिंस, रोशन ,अंशु ,मोहन ,पप्पू की भूमिका सराहनीय रहीl