दूषित पानी पीने से दिवंगत लोगों को युवा कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि
शहडोल। युवा कांग्रेस ने दूषित पानी पीने से असमय निधन होने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की। यह कार्यक्रम गांधी चौक पर आयोजित किया गया। श्रद्धांजलि समारोह में जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय अवस्थी की उपस्थिति रही, जबकि युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुपम गौतम ने कार्यक्रम का नेतृत्व किया।कार्यक्रम में युवा कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रमुख उपस्थितियों में पप्पू सिंह, हीरालाल प्रजापति, रविंद्र मणि शुक्ला, राजेश सोंधिया, नरेन्द्र मरावी, सुफियान खान, शिवशंकर शुक्ला, प्रीतम सोनी, इकराम अली, प्रभात शुक्ला, शेख आबिद, अभिषेक शुक्ला, सनी खान, निशांत जोशी, नमो गर्ग, सोनू चौबे, मुशरान खान, सुहैल आलम, आशू चौधरी, सत्यम प्रजापति और समस्त कार्यकर्ता शामिल थे।
युवा कांग्रेस ने इस अवसर पर मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदनाएँ व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे घटनाओं पर तुरंत ध्यान देने की आवश्यकता है और जनता को सुरक्षित पेयजल सुनिश्चित कराना सरकार की जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम में सभी ने मौन धारण कर दिवंगत आत्माओं के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की।
