युवा कांग्रेस का हल्ला बोल, गांधी चौक पर फूंका मंत्री का पुतला

0
शहडोल। युवा कांग्रेस द्वारा इंदौर में दूषित जल पीने से हुई मौतों और प्रभावित नागरिकों के मामले को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा एक पत्रकार के प्रश्न पर असंवेदनशील, अमर्यादित एवं अशोभनीय भाषा के प्रयोग के विरोध में नगर के गांधी चौक पर पुतला दहन किया गया।
यह विरोध प्रदर्शन युवा कांग्रेस  जिलाध्यक्ष अनुपम गौतम के निर्देशन में तथा जयसिंहनगर विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष शेख साजिल के नेतृत्व में आयोजित किया गया। कार्यकर्ताओं ने मंत्री के बयान को जनभावनाओं का अपमान बताते हुए तीखी नारेबाजी की।

युवा कांग्रेस ने इंदौर की घटना को गंभीर प्रशासनिक लापरवाही का परिणाम बताते हुए महापौर, संबंधित पार्षद एवं मंत्री की जवाबदेही तय करने और उन्हें तत्काल बर्खास्त किए जाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि दूषित जल से लोगों की जान जाना बेहद संवेदनशील विषय है, जिस पर जिम्मेदार पदों पर बैठे लोगों को मर्यादित और संवेदनशील भाषा का प्रयोग करना चाहिए।
इस अवसर पर युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव अभिषेक शुक्ला, जिला महासचिव शेख आबिद, जिला महासचिव नमो गर्ग, आशू चौधरी, सुहैल आलम, सत्यम प्रजापति सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed