पत्रकारों के अपमान और इंदौर जल त्रासदी पर उबला युवा कांग्रेस का गुस्सा, भोपाल में गिरफ्तारी देकर किया जोरदार प्रदर्शन

0
भोपाल। भाजपा सरकार के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा पत्रकारों के साथ की गई अभद्रता और इंदौर में गंदे पानी के सेवन से मासूमों की हुई दर्दनाक मौतों के खिलाफ आज भोपाल में मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के नेतृत्व में जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन प्रदेश युवा कांग्रेस प्रभारी  वी. चौहान, सहप्रभारी रुपेश भदोरिया एवं प्रदेश अध्यक्ष यश लखन घनघोरिया के नेतृत्व में आयोजित हुआ।
विरोध प्रदर्शन में शहडोल संभाग जोन यूथ कांग्रेस की पूरी टीम ने एकजुट होकर भागीदारी निभाई। प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार की संवेदनहीन कार्यप्रणाली के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से सार्वजनिक माफी तथा इंदौर जल त्रासदी के दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की। आक्रोश के प्रतीक स्वरूप युवा कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने स्वेच्छा से गिरफ्तारी दी।
इस आंदोलन में शहडोल जोन से प्रदेश सचिव विक्रम प्रताप सिंह, शहडोल जिला अध्यक्ष अनुपम गौतम, जयसिंहनगर विधानसभा अध्यक्ष शेख शाजील, अनूपपुर जिला अध्यक्ष मानवेंद्र मिश्रा, अनूपपुर विधानसभा अध्यक्ष हुसैन अब्बास रिजवी, उमरिया जिला अध्यक्ष अनुराग सिंह, जिला सचिव शनू प्रकाश उपाध्याय, ब्लॉक अध्यक्ष रजनीश तिवारी सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
युवा कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र की रीढ़ हैं, उनके सम्मान से कोई समझौता नहीं किया जा सकता। वहीं इंदौर की जल त्रासदी ने भाजपा सरकार की प्रशासनिक विफलता को उजागर कर दिया है। युवा कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि जल्द न्याय नहीं मिला, तो प्रदेशभर में आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed