उच्च शिक्षा मंत्री के नाम युवा टीम ने अग्रणी प्राचार्य को सौपा ज्ञापन
जिले के 6 महाविद्यालयों में सीट वृद्धि की मांग
5 दिनों के अंदर मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की दी चेतावनी
(अनिल साहू-70009 73175)

उमरिया। युवा टीम उमरिया हमेशा देशहित समाज हित एवं विद्यार्थियों के हितों में काम करते आ रही है। इसी उद्देश्य के साथ विद्यार्थियों की समस्याओं को लेकर युवा टीम उमरिया के द्वारा उच्च शिक्षा मंत्री मध्य प्रदेश शासन के नाम शासकीय महाविद्यालय उमरिया प्राचार्य को स्नातकोत्तर संकाय में सीट वृद्धि ज्ञापन सौंपा गया।
हिमांशू तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया की उमरिया जिला एक आदिवासी बाहुल्य जिला है जहां पर उच्च शिक्षा के लिए विद्यार्थियों को दूर जाने पर बहुत असुविधाओं का सामना करना पड़ता है जिले में स्नातकोत्तर में सीट की कमी के कारण बहुत से विद्यार्थी प्रवेश से वंचित हो जाते हैं। जिले में कुल संचालित शासकीय महाविद्यालय 6 हैं।जिनमें अग्रणी महाविद्यालय उमरिया व शासकीय महाविद्यालय बिरसिंहपुर पाली में भी स्नातकोत्तर की कक्षाएं संचालित है। एवं साथ ही साथ पाली,नौरोजाबाद, चंदिया, मानपुर,उमारिया में बीए बीएससी बीकॉम में भी सीट वृद्धि कि जावे। शासकीय महाविद्यालय बिरसिंहपुर पाली में स्नातकोत्तर विषय में मात्र एक विषय राजनीति विज्ञान है जहां पर सीट रिक्त ना होने के कारण बहुत विद्यार्थी प्रवेश से वंचित हो रहे हैं जिससे शासन की मंशा के अनुरूप उच्च शिक्षा पूर्ण नहीं कर पाने में असमर्थ हैं।

युवा टीम उमरिया छात्र हित को ध्यान में रखते हुए महाविद्यालय में सीट वृद्धि की मांग करती है जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई में किसी तरह का अवरोध उत्पन्न ना हो। यदि 5 दिवस के भीतर मांग पूरी नहीं होती है तो युवा टीम उमरिया विद्यार्थियों के साथ मिलकर आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन व शासन की होगी। ज्ञापन सौंपते समय हिमांशू तिवारी, सुनील प्रजापति, सनी यादव,रविंद्र प्रजापति, संदीप साहू, ज्योति विश्वकर्मा, कविता बर्मन,रेनुका सिंह, ऋषभ त्रिपाठी अरविंद यादव, रवि शंकर काचर, चांदनी कचेर, सौरव बैरागी एवं सैकड़ों की संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।