अब घर-घर जाकर पेंशन और जनधन की राशि हितग्राहियों को देंगे किओस्क बैंक संचालक ..!!
(अमित दुबे)
अनूपपुर। 22 मार्च को जनता कर्फ्यू के बाद 24 मार्च से आगामी 14 अप्रैल तक 21 दिनों के लॉक डाउन के दौरान अनूपपुर जिला कोरोना संकर महामारी और वायरस से लड़ने में सफल रहा। कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर की सूझबूझ और दूरदर्शी निर्णय लेने के कारण ही जिले वासियों को इस वायरस से बचाव के उपाय सुझाए,यही वजह रही कि अभी तक वायरस जिले में दस्तक भी नहीं दे सका।
बीते दिनों मॉडल स्कूल जैतहरी में नए शिक्षण सत्र के छात्रों की ऑनलाइन पढ़ाई भी कलेक्टर के निर्देशन पर मॉडल स्कूल जैतहरी द्वारा प्रारंभ की गई है,जिसमें कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों का अध्यापन शुरू हो गया है, वहीं जनधन खातों में भेजी गई राशियों को मिलने वाली पेंशन जिसमें विधवा पेंशन के अलावा वृद्धा पेंशन और अन्य पेंशन शामिल है,इन्हें लेने के लिए बैंकों में ग्राहकों की भारी भीड़ लग रही है।
कियोस्क बैंक से राशि निकालने के नाम पर हितग्राहियों के अलावा अन्य लोग भी बाहर घूम रहे हैं, जो हाथ में पासबुक और अन्य दस्तावेज लेकर पेंशन आदि का बहाना बना रहे हैं, कलेक्टर द्वारा 14 अप्रैल तक प्रतिष्ठानों को बंद कर घर-घर राशन सब्जी दूध जैसे आवश्यक खाद्यान्न पहुंचाने की व्यवस्था को ये किओस्क बैंक से पैसा निकालने वाले हितग्राही बेवकूफ बना मनमर्जी कर रहे हैं।
रविवार के बाद आज सुबह सोमवार से जिले के तमाम हिस्सों से यह खबरें आई कि बैंकों के बाहर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण देखे गए हैं, जिन्हें पुलिस और प्रशासन न चाहते हुए भी रोक नहीं पा रहा है इस संबंध में कलेक्टर चंद्र मोहन ठाकुर ने बताया कि जल्द ही कियोस्क संचालकों के घर जाकर पैसे देने की व्यवस्था की जा रही है, जल्दी जमीनी स्तर पर लागू भी हो जाएगा। आशा है कि कलेक्टर की इस पहल के बाद कोरोनावायरस से लड़ने की ताकत ग्रामीणों को मिलेगी, इससे पुलिस का सिरदर्द भी खत्म होगा, बाजारों में तथा शहरों,गाँवों की गलियों में पेंशन आदि की राशि निकालने के लिए बढ़ रही भीड़ पर भी रोक लगेगी और यह पहल कोरोना संक्रमण से लड़ने में मददगार होगी।