आमाडाड में भालू के हमले से 35 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

आकाश गुप्ता रिपोर्टर
मौके पर पहुंचा वन तथा पुलिस विभाग का अमला
अनूपपुर /16/03/2022 वन परीक्षेत्र जैतहरी अंतर्गत ग्राम वीड में 16 मार्च की दोपहर ईट बनाने में मजदूरी कर रहा 35 वर्षीय कोमल सिंह पिता राम चरण सिंह गौड़ निवासी ग्राम आमाडाड थाना जैतहरी जो जंगल के किनारे स्थित तालाब में दिशा मैदान से वापस आ रहा तभी झाड़ियों में छिपे एक भालू ने उस पर हमला कर जमीन में पटक कर बहुत बुरी तरह घायल कर कोमल के पास ही बैठा रहा गंभीर रूप से घायल कोमल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई घटना की जानकारी पर वन विभाग जैतहरी तथा थाना जैतहरी का स्टाफ मौके पर पहुंच कर घटना की जांच प्रारंभ की कोमल की मृत्यु होने बाद भालू उसके शव को छोड़ कर जंगल की ओर चला गया
रिपोर्ट शशिधर अग्रवाल अनूपपुर