कलेक्टर ने किया मुख्यमंत्री के सन्देश का वाचन @ 71वें गणतंत्र पर सम्मानित हुए स्वतंत्रता सैनानी व अन्य

0

कलेक्टर ने किया कलेक्टर कार्यालय में ध्वजारोहण

शहडोल । गणतंत्र दिवस के पुनीत अवसर पर कलेक्टर ललित दाहिमा ने कलेक्टर कार्यालय में ध्वजरोहण किया । इस अवसर पर सामूहिक राष्ट्रगान का गायन हुआ। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अपर कलेक्टर अशोक ओहरी, एसडीएम सोहागपुर मिलिंद नागदेवे, डिप्टी कलेक्टर के के पाण्डेय, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती पूजा तिवारी, जिला कोषालय अधिकारी राममिलन सिंह, जिला आबकारी अधिकारी एस0 के0 राजौरे, जिला आपूर्ति अधिकारी कमलेश टाण्डेकर , जिला खनिज अधिकारी सुश्री फरहत जहां सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।

हर्षोल्लास, उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया 71वाॅ गणतंत्र दिवस

मुख्य समारोह में कलेक्टर ने किया ध्वजारोहण और ली परेड़ की सलामी
छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की दी प्रस्तुति

संभागीय मुख्यालय शहडोल में 71 वाॅ गणतंत्र दिवस उत्साह, उमंग और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह महात्मा गाॅधी स्टेडियम में आयोजित हुआ। गणतंत्र दिवस समारोह में कलेक्टर ललित दाहिमा ने ध्वजारोहण कर परेड़ की सलामी ली। उन्होंने परेड़ का निरीक्षण पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सिंह के साथ किया तथा गगन में रंग बिरंगे गुब्बारे मुक्त किये। गणतंत्र दिवस समारोह में पुलिस बल की टुकड़ियों ने हर्ष फायर किया एवं राष्ट्रगीतों की धुन पर कदम से कदम मिलाते हुये तिरंगें झण्डे को सलामी देने के लिये आकर्षक मार्चपास्ट प्रस्तुत किया। मार्चपास्ट का नेतृत्व परेड़ कमाॅडर सुश्री सोनाली गुता एवं सुश्री प्रियंका शर्मा ने किया। मार्चपास्ट में पुलिस बल, सशस्त्र बल, होमगार्ड, एनसीसी सीनियर, एनसीसी जूनियर, स्काउट गाइड सीनियर, स्काउट गाइड सीनियम जूनियर, रेडक्रास एवं शौर्या दल की टुकड़ियों ने आकर्षक मार्चपास्ट किया। मार्चपास्ट में जिला पुलिस बल की टुकड़ी का नेतृत्व कमाॅडर सोनाली गुप्ता, होमगार्ड की टुकड़ी का नेतृत्व रावेन्द्र सिंह, एनसीसी सीनियर का नेतृत्व साधना राठौर, एनसीसी जूनियर का नेतृत्व अनुराग सोनी, स्काउट बालक का नेतृत्व आकाश तिवारी, स्काउट गाईड बालिका का नेतृत्व नेहा सिंह, सौर्य दल का नेतृत्व सुजाता वर्मन ने किया एवं रेडक्रास बालक, स्काउट जूनियर बालक ने भी परेड़ मंे सहभागिता निभाई। कलेक्टर श्री ललित दाहिमा ने परेड कमाण्डरों से परिचय प्राप्त कर गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएॅ दी।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्टर ने प्रदेश के मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करते हुये कहा कि ‘‘ मध्यप्रदेश की 70 प्रतिशत आबादी खेती पर निर्भर है। इसमें न केवल किसान शामिल है बल्कि, गाॅव मंे रहने वाले छोटे दुकानदार और छोटे-छोटे काम-ध्ंाधे करने वाले लोग भी शामिल है। खेती अगर अच्छी होगी तो सभी की आय में वृद्धि होगी। हमारे प्रदेश मंे अब समस्या खेती मंे कम उत्पादन की नही है। जो उत्पादन हो रहा है उसे कम से कम हानि के साथ कैसे भंडारित किया जाए, किस प्रकार किसानो को उनकी उपज का सही मूल्य मिले और कैसे उन्हे अच्छा बाजार मिले, खेती को लाभ का धंधा कैसे बनाया जाए, इन पर हम काम कर रहे है। हमने सरकार में आते ही सबसे पहले किसानों का खर्च कम करने के लिए किसानो के फसल ऋण माफ किए। पिछले एक साल में लगभग 20 लाख किसानो के ऋण माफ किए जा चुके है। इसमंे 2 लाख रूपये तक के कालातीत फसल ऋण और 50 हजार रूपये तक के चालू फसल ऋण हमने माफ किए है। ऋण माफी का दूसरा चरण अब शुरू हो गया है, जिसमंे 1 लाख रूपये तक के चालू फसल ऋण किसानो के ऋण माफी का काम किया जा रहा है। अब हमारा ध्यान इस बात पर है कि किसानो को उनकी उपज का सही मूल्य मिले। फसलो का न्यूनतम समर्थन मूल्य भारत सरकार द्वारा निर्धारित किया जाता है जो खेती पर होने वाले खर्चाे की तुलना मंे उतनी नही बढ़ी है।’’

गणतंत्र दिवस समारोह में कलेक्टर ललित दाहिमा ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रज्जब अली को शाल एवं श्रीफल से सम्मानित किया। गणतंत्र दिवस समारोह में अध्यक्ष जिला पंचायत नरेन्द्र मरावी, विधायक जयसिंहनगर जयसिंह मरावी, अध्यक्ष नगरपालिका श्रीमती उर्मिला कटारे, कमिश्नर शहडोल संभाग आर.बी. प्रजापति, उप पुलिस महानिरीक्षक पी.एस. उईके, अपर आयुक्त अमर सिंह बघेल, पुलिस अधीक्षक अनिल सिंह कुशवाह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत पार्थ जायसवाल, अपर कलेक्टर अशोक ओहरी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मिलिन्द नागदेवे, अध्यक्ष जिला महिला समिति श्रीमती रश्मि दाहिमा, उपाध्यक्ष नगरपालिका कुलदीप निगम, जिला पंचायत योजना समिति के सदस्य आजाद बहादुर सिंह, पार्षद एवं गणमान्य नागरिक, पत्रकारगण, स्कूली छात्र-छात्रायें उपस्थित रहे।

सांस्कृतिक कार्यक्रमांे एवं झंाकियों ने लोगो का मनमोहा

P

संभागीय मुख्यालय शहडोल में 71 वाॅ गणतंत्र दिवस उत्साह, उमंग और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह महात्मा गाॅधी स्टेडियम में आयोजित हुआ। गणतंत्र दिवस समारोह में विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा आकर्षक झंाकिया प्रदर्शित की एवं अनेक विद्यालयों द्वारा रंगारंग सास्कृतिक कार्यक्रमो की प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगो के मन को मोह लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में सरस्वती शिशु मंदिर शहडोल, शासकीय कन्या शिक्षा परिसर, अशासकीय ज्ञानोदय, सेंट अलायसिस एवं गुड सेफर्ड कान्वेंट स्कूल के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर उद्यानिकी एवं प्रक्षेत्र वानिकी, वन विभाग, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास एवं जनजातीय कार्य विभाग की झांकियां आकर्षण का केन्द्र रहीं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सेंट अलायसिस स्कूल को प्रथम, गुड सेफर्ड कान्वेंट को द्वितीय एवं ज्ञानोदय को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में जनजातीय विभाग की झांकी को प्रथम, वन विभाग को द्वितीय एवं स्वास्थ्य विभाग की झांकी को तृतीय पुरस्कार से नवाजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!