कुएं में गिरने से बुजुर्ग की मौत

अजय नामदेव-761052862

अनुपपुर। फुनगा चौकी अंतर्गत ग्राम पुर निवासी ऐतू पनिका पिता धन्नू पनिका 80 वर्ष की कुएं में गिर जाने के कारण मौत हो गई। पुलिस द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि ऐतू पनिका बुजुर्ग व्यक्ति थे व आंखें में कम दिखता था वह पुत्री के घर गए हुए थे, जहां सुबह 9 बजे बाड़ी में स्थित कुएं के पास पैर फिसल जाने के कारण कुएं में गिर गए जहां डूबने के कारण उनकी मौत हो गई पुलिस द्वारा इस मामले पर मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही।

You may have missed