कोहरे के कारण चालक को नही नजर आया अंधा मोड़, पहाड़ से टकराई पाइप से लदी ट्रक, एक मृत

(शुभम तिवारी-7879308359)शहडोल। पहले बारिश और अब कोहरे के कारण गिरते तापमान के साथ ही हादसे भी हो रहे है। गुरुवार की सुबह कोहरे के कारण एक चालक हादसे का शिकार हो गया और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना सिंहपुर थाना क्षेत्र के पतखई घाट की है, ट्रक चालक रामराज पटेल लोहे की पाइप लोड कर डिंडौरी से शहडोल की ओर आ रहा था तभी घने कोहरे के कारण वह अंधे में मोड़ में हादसे का शिकार हो गया। राहगीरों ने घटना की जानकारी डायल 100 के माध्यम से पुलिस को दी, जिस पर एफआरवी वाहन प्रभारी धरमपाल सिंह और पायलेट कमलाकांत मिश्रा मौके पर पहुंच कर हादसे की जानकारी संबंधित थाने को दी है। हादसा इतना दर्दनाक है कि ट्रक में लदा पाइप चालक के शरीर मे घुस गया जिसके चलते उसकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक वाहन किसी केदार गुप्ता नामक व्यक्ति का है, घटना की सूचना मिलने के बाद सरई पुलिस और सिंहपुर पुलिस मौके मौजूद है जो चालक के शव को बाहर निकालने में मशक्कत कर रही है।

You may have missed

error: Content is protected !!