कौमी सप्ताह के चौथे दिन कमजोर वर्ग एकता दिवस मनाया गया

अजय नामदेव-7610528622
अनूपपुर। भारतीय संविधान सभी के समानता का अवसर देता है तथा कौमी एकता इसी सद्भाव समन्वय का स्वरूप है इंदिरा जी की जयन्ती से यह सप्ताह प्रारंभ होता है। उक्त आशय के विचार एडवोकेट संतोष अग्रवाल ने शासकीय तुलसी महाविद्यालय अनूपपुर में कमजोर वर्ग कल्याण दिवस आयोजन अवसर पर मुख्य अतिथि की आसंदी से व्यक्त किए। विशिष्ट अतिथि एड. चन्द्रकान्त पटेल ने महाविद्यालय के सतत् विकास का जिक्र किया तथा कहा कि हम सभी का दायित्व है कि राष्ट्र के विकास के भागीरथ थें। प्रोफेसरद परमानंद तिवारी प्राचार्य ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि हमारा संकल्प और श्रम हमारा पथ प्रशस्त करता है।
इंदिरा जी के कठोर संकल्प ने विश्व इतिहास में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई तथा कई कल्याण कार्यक्रम का जिक्र किया। डॉक्टर जे.के. संत ने कई तकनीकी जानकारी एवं विशिष्ट वैधानिक तथ्यों से छात्रों को अवगत कर कार्यक्रम में राजेश विश्वकर्मा, तरन्नुम सरवत, राजेश उपाध्याय, संगीता राठौर ने सहयोग किया। महाविद्यालय के कई छात्र-छात्राओं ने भी अपने विचार रखे जिनमें अनुराधा तिवारी, सरोज राठौर, मुकेश कुमार, अंजु सिंह ने भाग लिया कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

You may have missed