नपा अनूपपुर में पदस्थ कर्मी आज 12:00 बजे देगा इस्तीफा
नपा अनूपपुर में पदस्थ कर्मी आज 12:00 बजे देगा इस्तीफा
अनूपपुर। नगरपालिका अंतर्गत यूं तो कई समस्याएं वर्तमान समय में भी मौजूद हैं वर्षों से पदस्थ अधिकारी एवं कर्मचारी की प्रताड़ना से छोटे कर्मचारी बहुत प्रभावित हैं। कभी मकानों को लेकर गरीब परिवार को परेशान करना तो कभी मनमाने ढंग से नोटिस काट देना, इसके साथ ही कई समस्याएं मौजूद हैं वहीं शुक्रवार को सफाई कर्मी बसंत बासिल नपा में पदस्थ कर्मचारी राम प्रकाश श्रीवास्तव पर आरोप लगाते हुए बताया कि मुझे परेशान करने के लिए नोटिस दिलवाकर 15 दिन से घर में बैठा दिए हैं। जबकि इसके पहले सीएमओ अनूपपुर को शिकायत पत्र देते हुए मैंने निराकरण एवं कारवाही की मांग की थी, उच्चाधिकारियों ने मेरे पत्र को अनसुना करते हुए उल्टे राम प्रकाश श्रीवास्तव के कहने पर मुझे नोटिस दे दिया गया। सफाई कर्मी बसंत बासिल ने कहा कि इस तरह से मैं बसंत बासिल कई दिनों से मानसिक प्रताड़ना से जूझ रहा हूं अब मैंने तय किया है आज 12:00 बजे सभी कर्मचारी एवं अधिकारी की मौजूदगी में इस्तीफा दूंगा।