निलंबित छात्रावास अधीक्षिका की वापसी को लेकर छात्राओं निकाली रैली

0

Ajay Namdev-7610528622
कलेक्टर को ज्ञापन सौपकर पुनः पदस्थापना की मांग
अनूपपुर। अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास की छात्राओं ने रैली निकाल निलंबित अधीक्षिका को पुनः छात्रावास में पदस्थ करने जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। लगभग 25 से 30 स्कूली छात्राओं ने 2 किलोमीटर की पद रैली निकाल हाथ में पोस्टर लेकर निलंबित अधीक्षिका अर्चना नामदेव की वापसी के लिए हमारी मेम अच्छी हैं उन्हें वापस भेजो के नारे लगाए और अपर कलेक्टर बी.डी. सिंह को ज्ञापन देकर अर्चना नामदेव को वापस छात्रावास में पदस्थ करने की मांग की।


जांच में सही पाये जाने पर हुई थी निलंबित
2 दिन पहले ही छात्राओं को धमकाना, अभद्रता, मानसिक प्रताड़ना की शिकायत पर अनुसूचित जाति बालिका छात्रावास एवं सीनियर कन्या छात्रावास की अधीक्षिका अर्चना नामदेव पर कार्यवाही करते हुए कलेक्टर ने अधीक्षिका अर्चना नामदेव के विरूद्ध छात्रावास मं नही रहने,खाने की गुणवत्ता,सामग्री की मात्रा,छात्राओं के साथ अभद्र व्यवहार की शिकायत पर जांच समिति गठित कर जांच कराई थी एवं शिकायत सही पाए जाने पर कलेक्टर ने अधीक्षिका के खिलाफ म.प्र. सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण अपील) नियम 1966 के नियम 10 के तहत उक्त कर्मचारी द्वारा किए गए कार्य कदाचरण की श्रेणी में आने से तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया था।


अधीक्षिका की जाये पुनः पदस्थ
कलेक्टर ने तीन सदस्यी टीम बनाकर जांच करवाई जिसमें कुछ छात्राओं के एवं कर्मचारियों के बयान के बाद शिकायत सही पाए जाने पर अधीक्षिका पर निलंबन की कार्यवाही की गई थी, पर आज छात्राओं ने पूरी जांच पर ही सवाल खड़ा करते हुए ज्ञापन के माध्यम से बताया कि जब जांच हुई थी तो कई छात्राओं को बाहर निकाल दिया गया था और कुछ छात्राओं से ही बयान लिया गया छात्राओं ने अर्चना नामदेव को पुनः छात्रावास में पदस्थ करने की मांग कलेक्टर से की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed