पूरे सप्ताह मनेगी गाँधी जयंती , काँग्रेस अध्यक्ष सहित पूरी टीम उतरी मैदान में

0

(शम्भू यादव 9826550631 )

शहडोल । जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आजाद बहादुर सिंह ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वी जयंती पर आयोजित गांधी जयंती सप्ताह का 2 अक्टूबर से 9 अक्टूबर तक आयोजन किया ।
अध्यक्ष आजाद ने सभी ब्लॉक अध्यक्षों एवं मंडल अध्यक्षों को निर्देशित किया कि वे अपने अपने स्तर पर गांधी जयंती सप्ताह का आयोजन करें जिसका मुख्य उद्देश्य मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा जनहित में लागू की गई योजनाओं का प्रचार प्रसार करना एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालना है इस आयोजन के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में उन लोगों के पास तक पहुंचेगा जो कांग्रेसी और गांधी जी से बहुत पहले से जुड़े हुए हैं ।

कांग्रेस अध्यक्ष श्री आजाद ने युवा वर्ग को अपने साथ जोड़ने के लिए प्रभात फेरी रक्तदान दिवस स्वच्छता अभियान एवं काव्य गोष्ठी जैसे कई कार्यक्रम रखें ताकि समाज का बौद्धिक वर्ग एवं युवा वर्ग कांग्रेस के मंच पर आएं श्री आजाद ने सभी वरिष्ठ कांग्रेसजनों प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ब्लॉक कांग्रेस एवं मंडलम कांग्रेश के लोगों को साथ लेकर 2 अक्टूबर को भगत सिंह चौक से कांग्रेश भवन तक गांधी जी की जयंती पर भव्य प्रभात फेरी निकाली जो मुख्य मार्गों से होती हुई गांधी चौक से कांग्रेस भवन तक पहुंची वहां प्रभात फेरी सभा में परिवर्तित हुई जिसमें अनेक वक्ताओं ने अपने शब्द पुष्पों से गांधी के प्रति आदर भाव व्यक्त किए।


दूसरे दिन जिला अस्पताल में पहुंचकर कांग्रेस अध्यक्ष ने कांग्रेसजनों के साथ मिलकर स्वच्छता का अभियान चलाया इस कार्यक्रम में नगर पालिका के सफाई विभाग एवं अस्पताल के वरिष्ठ अधिकारियों का भी उन्हें भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ इस कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शिव कुमार नामदेव वरिष्ठ कांग्रेसी नेता भाई राकेश कटारे,म.प्र. कांग्रेस के सचिव नीरज व्दिवेदी जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष महमूद अहमद जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष भाई कुलदीप निगम श्रीमती सीमा सिंह कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष राजेश सोधीया,सुनील खरे, जगदीश सराफ,पार्षद एवं प्रतिपक्ष नेता मोहम्मद इशाक पार्षद भाई सुफियान जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता दिनेश अग्रवाल महामंत्री एवं मीडिया प्रभारी शिव शंकर शुक्ला कांग्रेश जिला प्रवक्ता हुसैन अली खिरोधर सोंधिया पार्षद घनश्याम जायसवाल ,पार्षद ओम प्रकास चौधरी, ओमप्रकाश पाण्डेय, अनिल पटेल,आनंद बहादुर सिंह राजवीर कौर ,राजेंद्र ,हसीब,पुष्पराज,सबी खान बंटी ओमप्रकाश पांडेय बब्लु, प्रलय भारती, पंकज सिंह मोनू,अनुपम, मण्डलम अध्यक्ष सुशील जसवानी अस्रुत मिर्जा,पुर्नेन्दू मिश्रा, जीतेंद्र सिंह,संजीव निगम, विश्वनाथ, सोनू मिहानी,अजय सोनी, सहित अनेक लोग उपस्थित थे तीसरे दिन घरौला मोहल्ला में वार्ड नं.22 दलित बस्ती के पीछे अंबेडकर भवन में जिला कांग्रेस कमेटी की तरफ से सामूहिक भोजन (सहभोज)का कार्यक्रम मलिन बस्ती में रखा गया जहां पहुंचकर कांग्रेसजनों ने सभी समुदायों के बीच एक साथ बैठकर स्वरुचि भोजन ग्रहण किया 5 अक्टूबर को गांधी स्टेडियम के सभागार में बृहद रक्तदान शिविर का आयोजन जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रस्तावित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!