फुनगा पुलिस द्वारा 1(एक) ट्रेक्टर अवैध रेत खनिज परिवहन को किया जप्त

आकाश गुप्ता रिपोर्टर
अनुपपूर/फुनगा: – पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री जितेन्द्र सिंह पवार के द्वारा जिला अनूपपुर में अवैध रेत खनिज परिवहन व उत्खनन के विरूद्ध कार्यवाही हेतु निरन्तर अभियान चलाया जा रहा है इसी अनुक्रम में अभियान के तहत चौकी फुनगा में दिनांक 22.04.23 को मुखबिर की सूचना प्राप्त हुई कि 01 ट्रेक्टर ट्रॉली अवैध रेत खनिज गोडारु नदी रक्सा से उत्खनन कर परिवहन कर रक्सा तरफ आ रहा है। सूचना को संवेदनशीलता से लेते हुए तत्परता से फुनगा पुलिस द्वारा मुखबिर के बताए स्थान पर उक्त ट्रेक्टर को रोका गया जो पुलिस को देखकर मुखबिर के पहचान के आधार पर जॉन डियर ट्रेक्टर क्र MP 18 AB 0365 के चालक ट्रेक्टर छोडकर भाग गया जो ट्रेक्टर ट्राली मे रेता कीमती 3,000/- रू. व ट्रेक्टर ट्रॉली कीमती 6,50,000/- कुल मशरूका कीमती 6,53,000/- रू. को जप्त किया गया है, आरोपी के विरूद्ध धारा 379 IPC, 4/21 खान खनिज अधिनियम तथा मोटर व्हिकल एक्ट की धाराओं में अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है।
अवैध रेत खनिज परिवहन जप्त की उक्त कार्यवाही पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री जितेन्द्र सिंह पवार एवं अति. पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री अभिषेक राजन के निर्देशन तथा अनु.अधि. पुलिस कोतमा सुश्री कीर्ति बघेल के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी फुनगा उप निरीक्षक सुमित कौशिक, प्र.आर.07 राजेन्द्र द्विवेदी, कार्य. प्रआर 48 सुजीत सिहं, आर.371 मोतीराम सोलंकी, शामिल रहे