बच्चो के बीच जाकर महिला कांग्रेस सेवादल जिला अध्यक्ष ने मनाया स्वतंत्रता दिवस
बच्चो के बीच जाकर महिला कांग्रेस सेवादल जिला अध्यक्ष ने मनाया स्वतंत्रता दिवस
मास्क सेनेटाइजर डेटोल साबुन साथ मे बिस्किट किये वितरित

अनूपपुर। देशभर में करोना के कारण प्रभावित हुए राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्र दिवस में ऐसा स्वतंत्रता के बाद पहली बार हुआ है कि शहरों के चौराहे कस्बा की गलियारों में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम नहीं हुआ | वही देश भर में स्कूलों में भी ना तो संस्कृत कार्यक्रम किया गया और ना ही बच्चों के बीच ध्वजारोहण या मिष्ठान वितरण किया गया | करोना काल को देखते हुए एवं बच्चों की उत्सुकता को बनाए रखने हेतु विगत वर्षों की तरह इस बार पुनः कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष संध्या वर्मा व उनके परिवार के लोगो ने बच्चो एवं जरुरत मंदो के बीच जाकर स्वतंत्रता दिवस की खुशियां मनाई ज्ञात हो की संध्या वर्मा कांग्रेस सेवादल की महिला जिलाध्यक्ष है जो कि लगातार पुनीत कार्यो में लगे रहते है
इस बार संध्या वर्मा अपने माँ आशा वर्मा जो कि वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री है उनके साथ भालूमाड़ा के विछियाडाँण व कुसलाबहरा जाकर बच्चो के बीच स्वतंत्रता दिवस की खुशियां मनाई व जरूरत मंदो को मास्क सेनेटाइजर डेटोल साबुन वितरित किये व बच्चो को बिस्किट दे कर उनके साथ समय बिताते हुए बच्चों की उत्सुकता एवं खुशियों को बरकरार रखा और स्वतंत्रता दिवस को एक नए रूप में मनाया|
बच्चो के बीच जाकर महिला कांग्रेस सेवादल जिला अध्यक्ष ने मनाया स्वतंत्रता दिवस