बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व उमरिया के बफर जोन की भूमि मानपुर में पेड़ों की कटाई
कमलेश यादव मानपुर
उमरिया । बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व उमरिया के बफर जोन की भूमि मानपुर का अस्तित्व खतरे में नजर आ रहा है उपरोक्त मामला जब प्रकाश में आया कि मानपुर उपमंडल के अंतर्गत वन परिक्षेत्र मानपुर के कंपार्टमेंट नंबर 185 बीट कुचवाही के इको सेंसेटिव जोन के वन भूमि में वन अधिकार का पट्टा दिया जा रहा है उपरोक्त प पट्टो को पाने के लिए खुलेआम जंगल की जुताई हरे भरे वृक्षों की कटाई वह अतिक्रमण कर वन भूमि को घेरा जा रहा है जिसे प्रशासन देखते हुए भी अनदेखा कर रहा है कंपार्टमेंटल नंबर 185 बन भूमिमें चल रही जुताई वह पेड़ की कटाई की तस्वीरें बयां कर रही है कि किसी प्रकार की कोई कार्रवाई प्रबंधन के द्वारा नहीं किया जा रहा उपरोक्त विषय पर जो प्रबंधन के स्थानीय कर्मचारियों से पूछा गया तो वनाधिकार के दावों में व्यस्त होने का हवाला देते हुए पल्ला झाड़ लिया गया उपरोक्त विषय पर वन्य जीव व ग्रामीणों का कहना है कि संरक्षित क्षेत्र के पास से लगभग 5 किलोमीटर का पट्टा वन विभाग की भूमि का प्रशासन को बंद कर देना चाहिए जिससे वन व वन्य जीव सुरक्षित रहें । 