मध्यप्रदेश लोक अभियोजन को मिला ‘गवर्नेंस नाओ डिजिटल ट्रांसफाॅरर्मेशन‘ अवार्ड
मध्यप्रदेश लोक अभियोजन को मिला ‘गवर्नेंस नाओ डिजिटल ट्रांसफाॅरर्मेशन‘ अवार्ड
कार्यालय जिला लोक अभियोजन अधिकारी जिला शहडोल म0प्र0
नवीन कुमार वर्मा संभागीय जनसंपर्क अधिकारी (अभियोजन) शहडोल द्वारा जानकारी दी गई कि नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में मध्य प्रदेश लोक अभियोजन विभाग को गवर्नेंस नाओ डिजिटल ट्रांसफाॅर्मेशन अवार्ड प्रदान किया गया।
महानिदेशक/संचालक पुरूषोत्तम शर्मा के नेतृत्व में मध्यप्रदेश लेाक अभियोजन को वर्क एवेल्यूशन मोबाइल एप के लिए गवर्नेंस नाओ डिजिटल ट्रांसफाॅर्मेशन अवार्ड प्रदान किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट मुख्य अतिथि के तौर पर राज्यसभा के सदस्य सुरेश प्रभुजी मौजूद रहे।
उक्त अवार्ड विनीत गोयनका मेंबर आफ गवर्निंग काउन्सिल आफ सी.आर.आई.एस, मेंबर आईटी टास्क फोेर्स, मिनस्टरी आफ रोड, ट्रांसपोर्ट हाइवे एण्ड शिपिंग एवं एस.एन.त्रिपाठी डायरेक्टर इंडियन इंस्टीट्यूट आफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन द्वारा दिया गया।मध्यप्रदेश लोक अभियोजन विभाग की ओर से उक्त अवार्ड विभाग के ज्वांइट डायरेक्टर एल.एस.कदम एवं प्रमुख जनसंपर्क अधिकारी मौसमी तिवारी द्वारा प्राप्त किया गया।
समारोह में तेलंगाना राज्य, मेघालय राज्य, केरल राज्य, असम राज्य सरकार के डिजिटल प्रोजेक्ट को भी सम्मानित किया गया। समारोह में विभिन्न राज्यों के वरिष्ठ आईएएस एवं आईपीएस अधिकारिंयो ने शिरकत की तथा अपने अनुभव साझा किए गए।
संचालक द्वारा इस उपलब्धि पर विभाग के सभी अधिकारियेां को बधाई दी गई एवं डिजिटल ट्रांसफाॅरर्मेशन के क्षेत्र में नवीन आयाम जैसे विटनेस हेल्प डेस्क व समन/वारंट की सूचना संबधी एपलीकेशन निकट भविष्य में शीघ्र लाने का घोषणा की गई। उक्त नवीन योजना का लाभ पीड़ित पक्ष एवं गवाहों को मिलेगा, जिससे शीघ्र एवं उचित न्याय सुनिश्चित करने में सहायता मिलेगी।