राजनगर की टीम बनी वॉलीवॉल विजेता
अजय नामदेव-7610528622

अनूपपुर। 21 नवंबर को नेहरू युवा केन्द्र अनूपपुर के तत्वाधान में विकासखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन शा. तुलसी महाविद्यालय अनूपपुर के खेल मैदान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. परमानंद तिवारी प्राचार्य शा. तुलसी महाविद्यालय अनूपपुर के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया। सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा स्वामी विवेकानंद जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। अतिथियों का स्वागत नेहरू युवा केन्द्र द्वारा किया गया। स्वागत उद्बोधन एवं कार्यक्रम पर विस्तृत प्रकाष जिला युवा समन्वयक नेहरू युवा केन्द्र अनूपपुर डॉ.आर.आर. सिंह द्वारा डाला गया। कार्यक्रम में अनूपपुर विकासखंड की सामतपुर, बरबसपुर, छुलहा, पटौराटोला, सीतापुर, राजनगर, अनूपपुर, शांतिनगर की टीमों के 82 खिलाडि़यों ने भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वॉलीवॉल का फाइनल मैच राजनगर और शांतिनगर के बीच खेला गया जिसमें राजनगर की टीम विजेता तथा शांतिनगर की टीम उपविजेता रही। समापन समारोह डॉ. परमानंद तिवारी के मुख्य आतिथ्य में तथा डॉ. आर.आर. सिंह जिला युवा समन्वयक की अध्यक्षता में एवं रूचिर श्रीवास्तव रिलायंस जीवन बीमा शहडोल तथा श्रीमती रेखा सिंह परिहार रिलायंस निप्पोन एवं तरन्नुम सरवत सहा. प्राध्या. के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित किया गया। विजेता तथा उपविजेता टीमों के खिलाडि़यों को अतिथियों के करकमलों से पुरस्कृत कराया गया। निर्णायक के रूप में संदीप मिश्रा क्रीड़ा अधिकारी शा. तुलसी महाविद्यालय अनूपपुर एवं धर्मेन्द्र सेन क्रीड़ा अधिकारी ने प्रतियोगिता को संपन्न कराया। कार्यक्रम को सफल बनाने में राहुल सोनी, शिवकुमार सारीवान, राजेश विश्वकर्मा सहित तुलसी महाविद्यालय के समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं ने सहयोग प्रदान किया।