रेल कर्मचारियों ने अक्षय तृतीया पर किया रक्तदान

0

एरिया प्रबंधक सहित कर्मचारियों ने लिया हिस्सा

(अमित दुबे+8818814739)
शहडोल। कोविड-19 वैश्विक महामारी में स्वास्थ्य विभाग की मांग पर अक्षय तृतीया एवं परशुराम जयंती के अवसर पर समस्त रेल परिवार द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें समस्त रेल कर्मचारियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया, रक्तदान शिविर में एरिया रेल प्रबंधक, सहायक मंडल अभियंता ने भी रक्तदान करके कर्मचारियों को प्रोत्साहित किया और सहायक मंडल विद्युत अभियंता ने भी कर्मचारियों को रक्तदान के लिए प्रोत्साहित किया। रक्तदान शिविर में उत्साहवर्धन एवं चिकित्सीय सहायता के लिए डॉक्टर सुधा नामदेव ,सहायक मंडल चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर मनीत टोपनो, डॉक्टर जितेंद्र शर्मा भी उपस्थित रहे।
लगातार कार्य पर तैनात
भारतीय रेल हमेशा समाज एवं देश सेवा के लिए आगे बढ़कर अपने दायित्व का निर्वाह करती है, भारतीय रेल को देश की जीवन रेखा कहा जाता कहा जाता है, रेल कर्मचारी इस विकट महामारी की परिस्थिति में भी लगातार अपने कार्य पर तैनात हैं और आवश्यक चीजों की आपूर्ति में कमी नहीं होने दे रहे हैं और साथ ही साथ समाज हित में रक्तदान जैसा महादान कर रहे हैं।
इन्होंने किया महादान
रक्त शिविर के महादान में सतीश कुमार श्रीवास्तव, मनीष पांडे, बृजभूषण शर्मा ,आशीष कुमार राय, पी. श्रीनिवास राव , राकेश कुमार सोनकर , मुकेश कुमार निराला ,आशुतोष वर्मा, अविनाश श्रीवास्तव ,रोहित तिवारी, रजनीश कुमार गौतम , प्रशांत नामदेव, अमित शर्मा, महेंद्र सिंह ,रमेश कुमार कटियार, अमरनाथ गिरी ,अमित कुमार, शरद उदानिया ,अंजलि उदानिया, ओम प्रकाश प्रजापति, अनुज विश्वकर्मा ,जगदीश पटेल ,विनय कुमार कल्याणी, शंकर सिंह, दिनेश सिंह ,जितेंद्र कुमार सिंह, दिनेश कुमार विश्वकर्मा ,सुनील कुमार राज, कौशल प्रसाद यादव, तरुणेश कुमार वर्मन, प्रकाश नारायण त्रिपाठी ,रोहित तिवारी, रजनीश कुमार गौतम, रवि कुमार साह, दिलखुश कुमार, विमल कुमार दीक्षित, मुकेश कुमार सुमन, रविंद्र कुमार जांगीर, अक्की वर्मा, पुष्पेंद्र शर्मा, अभिषेक पांडे, प्रोम्पी सिंह, अमित जत्ती, अंकित यदुवंशी, प्रभात कुमार सहित अन्य कर्मचारियों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!