लूट के दो आरोपी गिरफ्तार एक फरार

0

करीब 48 घंटे में पुलिस ने किया मामले का खुलासा

(दीपू त्रिपाठी+91 99268 71070)
बिरसिंहपुर पाली । जिले के पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुमूर्दू में बीते दिन हुई लूट के आरोपियों को पुलिस ने करीब 48 घंटे में गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया है। विवेचक राघवेंद्र तिवारी ने बताया कि बीते दिन ग्राम मुंदरिया निवासी शिवनंदन सिंह पिता सुंदर सिंह अपने रिश्तेदार के साथ बाइक में सवार होकर घर लौट रहे थे तभी ग्राम कुमूर्दू के समीप रास्ते मे आरोपी विकास रैदास पिता लखन रैदास उम्र 20 वर्ष सोनू चौधरी पिता मदन चौधरी उम्र 30 वर्ष व पप्पू खान तीनो निवासी कुदरी थाना नौरोजाबाद उन्हें रोककर उनकी बाइक व दो मोबाइल लूट लिया था जिन्हें वह पहचान गए थे। श्री तिवारी ने बताया कि उक्त घटना की शिकायत पर थाना में धारा 392 का अपराध दर्जकर आरोपियों की तलाश कर गिरफ्तारी की गई जिसमे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से बाइक बरामद कर ली गई है वही दो मोबाइल जब्त करना अभी बाकी है। बताया गया है कि जिस बाइक के माध्यम से यह घटना कारित की गई थी पुलिस ने उसे भी अपने कब्जे में ले लिया है। गौरतलब है कि उक्त मामले में पप्पू खांन नामक एक आरोपी अभी पुलिस पकड़ से दूर है जिसकी पुलिस द्वारा सरगर्मी से तलाश कर रही है।
इनकी रही भूमिका
थाना प्रभारी राजेशचंद्र मिश्रा के निर्देशन में उक्त मामले का खुलासा करने में एसआई राघवेंद्र तिवारी सुरेंद्र उइके एएसआई शशि द्विवेदी प्रधान आरक्षक वृजेन्द्र उरमलिया अनिल सिंह आरक्षक अभिषेक पांडेय दिलीप सिंह अवधेश दहिया सुखदेव की भूमिका उल्लेखनीय रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed