लॉक डाउन में कर्मचारियों को निकाला
एक्शन अस्पताल के खिलाफ शिकायत
शहडोल। निजी चिकित्सालय एक्शन हॉस्पिटल के खिलाफ प्रीति चर्मकार, सुभद्रा सिंह और प्रतिभा देवी ने कोतवाली सहित कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, सीएमएचओ और श्रम अधिकारी को शिकायत भेजते हुए आरोप लगाया कि उन्हें चिकित्सालय प्रबंधन द्वारा स्टॉफ नर्स के पद पर रखा था और कहा गया था कि 7 दिन का काम देखने के बाद उन्हें वेतन दिया जायेगा, लेकिन उसके बाद कोरोना वॉयरस के चलते लॉक डाउन हो गया और उन्हें निकाल दिया गया। पैसा मांगने पर उन्हें नहीं दिया जा रहा है, पीडि़तों ने चिकित्सालय प्रबंधन के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *