विद्यार्थियों के लिये अनूपपुर मनेन्द्रगढ़ को 6 बजे चले- आशुतोष
Ajay Namdev- 7610528622

अभाविप ने रेलवे प्रशासन से की मांग
अनूपपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के द्वारा वर्तमान में ट्रेनों के साथ समय परिवर्तन कर यात्रियों के साथ खिलवाड किया जा रहा है। अनूपपुर से मौहरी, हरद, कोतमा, बिजुरी को ओर जाने वाली अनूपपुर मनेन्द्रगढ़ टे्रन का समय परिवर्तन होने के बाद विद्यार्थियों को आने जाने में असुविधा हो रही है। जानकारी अनुसार मौहरी, हरद, कोतमा, बिजुरी से अनूपपुर स्कूल व कॉलेज के छात्र अध्ययन करने आते हैं जो अनूपपुर मनेन्द्रगढ़ से पुन: वापस चले जाते थे लेकिन रेलवे केे द्वारा अनूपपुर मनेन्द्रगढ़ ट्रेन का समय परिवर्तन कर दिया गया जिससे इन छात्रों को अब काफी परेशानी का सामना करना पड रहा है। विद्यार्थी के हितों में सोचने वाले अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अनूपपुर के जिला संयोजक ने रेलवे प्रशासन से यह मांग की है कि अनूपपुर मनेन्द्रगढ़ टे्रन को नियमित शाम 6 बजे अनूपपुर छोड़ा जाये जिससे सभी को इस ट्रेन की सुविधा मिल सके। अगर 7 दिवस के अंदर मांग पूरी नहीं हुई तो विद्यार्थी परिषद ज्ञापन सौंपेगा।