विश्व विद्यालयीन व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु बैठक सम्पन्न

0

निर्बाध विद्युत व्यवस्था हेतु ट्रांस्फार्मर तथा पानी एवं सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाए भी होंगी सुदृढ़

(Amit Dubey-8818814739)
शहडोल। कुलपति पंडित शंभुनाथ शुक्ल विष्व विद्यालय डाॅ0 मुकेश तिवारी, कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ. सतेंद्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र कुमार शुक्ल की उपस्थिति मंे विष्व विद्यालय के सभागार मंे आज बैठक सम्पन्न हुई। बैठक मंे विष्व विद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियाॅ, विद्युत, पानी, सुरक्षा, उद्यानिकी तथा छात्र-छात्राओं हेतु अवागमन की सुविधाएॅ आदि प्रमुख विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस मौके पर डीन मेडिकल काॅलेज डाॅ0 मिलिन्द षिलारकर, राजिस्टार प्रो0 विनय सिंह, डाॅ0 भरत शरण सिंह, अपर कलेक्टर मिलिन्द नागदेवे, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ0 व्ही0एस0 वरियाॅ, कार्यपालन यंत्री एमपीईबी श्री मुकेष सिंह, लोक स्वास्थ्य यंात्रिकी पीएचई श्री धु्रर्वे, जिला परिवहन अधिकारी  आषुतोष भदौरिया, खनिज अधिकारी सुश्री फरहत जहाॅ, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व धर्मेन्द्र मिश्रा, उप पुलिस अधीक्षक ब्ही0डी0 पाण्डेय, मुख्य नगर पालिका अधिकारी  अमित तिवारी, डीपीसी डाॅ0 मदन त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक मंे कलेक्टर को बताया गया कि विष्व विद्यालय मंे विद्युत सप्लाई की बधा उत्पन्न होती है, इस हेतु कार्यपालन यंत्री एवं अनुविभागीय अधिकारी विद्युत यांत्रिकी लोक निर्माण विभाग से विचार विमर्ष कर एक अलग ट्रार्सफार्मर लगाकर विष्व विद्यालय की निर्भाध विद्युत सप्लाई सुनिष्चित करने के निर्देष दिए गए। छात्रो को विष्व विद्यालय तक आने जाने हेतु बुढ़ार से आने जाने वाली बसो के परमिट मंे युनिवर्ससिटी को शामिल को वहाॅ तक यातायात व्यवस्था बनाने एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा नगर पालिका की 2 बसे जिनका उपयोग नही हो रहा है। यूनिवर्ससिटी को हस्तान्तरित करने की सहमति दी। कलेक्टर ने विष्व विद्यालय के हस्टलो में फास्र्टएड बाॅक्स रखवाने तथा नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्रों को विष्व विद्यालय से सतत सम्पर्क बनाएॅ रखने के निर्देष मुुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को दिए।
बैठक मंे विष्व विद्यालय मंे पीने के पानी एवं पेड़ पौधे की सिचाई हेतु एक-एक अतिरिक्त बोर बेल का खनन कराने तथा नजदीक मंे पत्थर खदानो से सिचाई हेतु पानी के उपयोग के की व्यवस्था बनाने के निर्देष कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यंात्रिकी को दिए गए। कलेक्टर ने विष्व विद्यालय कैम्पस को ग्रीन कैम्पस बनाने हेतु अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को निर्देषित किया कि नगर पालिका रिलायंस, काॅलरी व समीपी क्रेसरो से जेसीबी मषीन का सहयोग लेकर समतलीकरण का कार्य कराएॅ तथा सहायक संचालक उद्यान को निर्देषित किया कि वे विष्व विद्यालय परिसर मंे आम, कटहल, अमरूद, नीम, आॅवला, नीबू इत्यादि फलदार पौधो का रोपण कराएॅ जिससे छाया तथा पर्यावरण के साथ-साथ फल प्राप्त हो सके।

कलेक्टर को बताया गया कि विष्व विद्यालय परिसर से नाले का बहाव होता है जिसमंे छोटे छोटे स्टाप डैम बनवा दिए जायें जिससे जल स्तर भी बढे़गा तथा पौधो की सिचांई के लिए पानी भी मिलेगा। विष्व विद्यालय मंे सुरक्षा हेतु पुलिस चैकी बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक ने कुलपति की ओर प्रस्ताव भिजवाने की चर्चा की गई ताकि मुख्यालय से स्वीकृति प्राप्त की जा सके। बैठक मंे विष्व विद्यालय की व्यवस्थाओं को चाक-चैबंध बनाने हेतु अन्य विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed