छत्तीसगढ़ के हाथियों ने बांधवगढ में जमाया डेरा
आतंकी हाथियों के साये में पर्यटन, प्रबंधन कर रहा निगरानी
(कमलेश यादव+91 94246 83600)
उमरिया। जिले के टाईगर रिजर्व बांधवगढ़ व उसके आस-पास पिछले एक साल से डेरा जमाये छत्तीसगढ़ हाथियों ने एक बार फिर बांधवगढ के पर्यटन जोन में दस्तक देकर पर्यटन को प्रभावित किया है, तकरीबन 38 छोटे-बड़े हाथियों का झुंड इन दिनों पार्क के मगधी,खितौली और धमोखर रेंज के जंगलों में घूम रहा है, लिहाजा पार्क प्रबंधन ने एहतियातन पार्क के मगधी और खितौली गेट बंद कर दिया और पर्यटकों को घूमने के लिए दूसरे इलाके में भेजा गया,हाथियों के झुंड की दस्तक से कई बार बांधवगढ़ जाने वाले मार्ग में यातायात भी प्रभावित रहा और लोगो को खासी परेशानी उठानी पड़ी,गौरतलब है कि पिछले साल भी हाथियों के दस्तक देते ही कई दिनों तक पर्यटन को रोकना पड़ा था और देश विदेश से आने वाले सैलानियों को पसंदीदा सफारी से वंचित होना पड़ा था,उसके बाद से जंगली हाथियों का झुंड लगातार आसपास के जंगलों में घूम रहा है और कभी भी बांधवगढ के पर्यटन जोन में भी दस्तक दे देता है, पार्क प्रबंधन ने पर्यटकों की सुरक्षा के मद्देनजर न सिर्फ हाथियों पर निगरानी बनाये हुए है , बल्कि पर्यटक जोन में हाथियों के घुसते ही पर्यटन रोकने और पर्यटकों को पार्क के दूसरे सुरक्षित क्षेत्र में भ्रमण के इंतजाम करने में मुस्तैदी बनाये हुए है, बहरहाल हाथियों की मौजूदगी बनी हुई है और प्रबंधन निगरानी में जुटा है, लेकिन ये सिलसिला जारी रहने से बाघो के साथ हाथियों की टकराहट जैसी नई समस्या से इंकार नही किया जा सकता ।