पीआरटी कॉलेज ऑफ नर्सिंग और पैरामेडिकल अनूपपुर में हर्षोल्लास से किया गया माँ सरस्वती पूजन

0

आकाश गुप्ता रिपोर्टर 
अनूपपुर/- पीआरटी नर्सिंग कॉलेज में बसंत पंचमी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया । विद्यार्थियों को इस पर्व का महत्व एवं उपयोगिता बताई गयी । विधि विधान से पूजा वंदना , हवन कर सरस्वती जयंती के रूप में मनाया गया । पीले पुष्प एवं बसंती वस्त्र से मां सरस्वती का पूजन किया गया , इस दिन विद्या की देवी सरस्वती का दिन होने के कारण मां सरस्वती की विशेष पूजा की जाती है।

सांस्कृतिक प्रभारी सुश्री दोहित सोनवानी जी के निर्देशन में छात्रों ने सरस्वती वंदना की । और नृत्य एवं संगीत भी किया गया। कॉलेज के चेयरमैन श्री उमेश कुमार तिवारी जी ने बसंत पंचमी संस्कारों की जानकारी दी । संस्कृति में ही संस्कार पलते हैं- तिवारी जी ने कहा कि विद्यार्थियों को इस पर्व का महत्व एवं उपयोगिता बताई गयी । उन्होंने कहा भारत में बसंत पंचमी के त्योहार को काफी महत्वपूर्ण माना जाता है. इसे वसंत पंचमी और श्री पंचमी के नाम से भी जाना जाता है. … बसंत पंचमी का यह त्योहार ज्ञान, संगीत और कला की देवी मां सरस्वती को समर्पित है.
कॉलेज के प्राचार्य श्री शिवेन्द्र कुमार तिवारी जी ने सभी छात्रों को बताया कि वाणी ,शिक्षा एवं अन्य कलाओं की अधिष्ठात्री देवी मां की आराधना छात्रों को अवश्य करनी चाहिए। इस दिन सरस्वती सिद्ध करके मंत्र साधना में सिद्धि प्राप्त करनी चाहिए। कण्ठ में सरस्वती को स्थापित किया जाता है। स्वर, संगीत, ललित कलाओं, गायन वादन,लेखन यदि इस दिन आरंभ किया जाए तो जीवन में सफलता अवश्य मिलती है।


इस कार्यक्रम में श्री विजय तिवारी, श्री जीवेंद्र कुमार तिवारी स्टाफ श्री रणविजय शाही, श्री रवि त्रिपाठी,सुश्री दोहित सोनवानी, श्रीमति सविता सोनी सुश्री स्वाति बर्मन, सुश्री स्नेहा बर्मन सुश्री देवकी पटेल, सुश्री कमला सिंह, श्रीमती अंजना साहू, एवं सभी छात्रों की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *