पुलिस चौकी फुनगा में होली पर्व को लेकर के हुआ शांति समिति की बैठक संपन्न हुआ

0

 चौकी प्रभारी के ओर से सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई 


आकाश गुप्ता रिपोर्टर

अनूपपुर/फुनगा :- रविवार 13 मार्च को पुलिस चौकी फुनगा मैं चौकी प्रभारी फुनगा सुमित कौशिक की अध्यक्षता में शांति समिति के बैठक का आयोजन किया गया था जहां आसपास क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ नागरिकों को आमंत्रित किया गया था बैठक में चौकी प्रभारी सुमित कौशिक द्वारा कहा गया कि समय पर होलिका दहन करें होली का त्यौहार सभी सौहार्दपूर्ण एवं आपसी भाईचारे के साथ मनाएं जबरजस्ती किसी को रंग ना लगाएं अगर कोई जबरदस्ती आपको रंग लगाता है तो उसकी सूचना पुलिस को दें, एवं किसी भी जगह अवैध शराब बिक्री होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। बैठक में हिंदू एवं मुस्लिम समुदाय के लोग मौजूद रहे जिन से भी अगर रंगों के छीटें धोखे से पड़ जाए तो उसे लड़ाई झगड़ा ना करें और माहौल खराब ना होने पाए ऐसी व्यवस्था करें जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी कहा कि यह त्यौहार साल भर में एक बार आता है जिसे हम हिंदू मुस्लिम मिलकर सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाते हैं। वही कहां गया कि छोटे बॉक्स लगाकर लोग उत्साह पूर्वक त्यौहार मना सकते हैं किंतु बड़े बॉक्स डीजे लगाने के लिए एसडीएम से अनुमति लेनी होगी। इस दौरान बैठक में चौकी प्रभारी सुमित कौशिक, रक्सा सरपंच एवं भाजपा नेता अमोल सिंह, फुनगा सरपंच एवं मंडल महामंत्री नरेंद्र सिंह, पयारी सरपंच हरि सिंह, छिल्पा सरपंच, वरिष्ठ कांग्रेस नेता नरेंद्र मुन्ना सिंह, पाली सरपंच, एएसआई कमलेश सिंह, प्रधान आरक्षक अनिल तिवारी, समाजसेवी रेवा सोनी, प्रधान आरक्षक सूर्यभान सिंह आरक्षक राकेश कनासे,सुजीत सिंह, उमेश केवट, सहित आसपास क्षेत्र से पहुंचे जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *