रोहनिया में सोन पर बने अस्थाई पुल को ढहाया

(शुभम तिवारी+91 78793 08359)
शहडोल । मंगलवार को कलेक्टर ललित दाहिमा द्वारा रीवा रोड स्थित रोहनिया में संचालित रेत की खदान पर छापामार कार्यवाही की गई थी, जिसके अगले दिन बुधवार को कलेक्टर के निर्देश पर खनिज अमले ने एसआर ट्रेडर्स द्वारा सोन नदी के बहाव को रोककर ट्रकों के जाने के लिए बनाये गये अस्थाई पुल को तोड़ा गया। गौरतलब है कि मंगलवार को निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ललित दाहिमा ने एसआर ट्रेडर्स द्वारा की गई इस गड़बड़ी को खुद पकड़ा था, हालाकि बाद में मौके पर उपस्थित खनिज, राजस्व, पुलिस, परिवहन, वन आदि विभागीय अधिकारियों ने उक्त पुल के अलावा अन्य मामलों में कार्यवाही प्रस्तावित की थी।
प्राकृतिक स्वरूप से छेड़छाड़
बुधवार को खनिज अधिकारी सुश्री फरहत जहां सहित विभाग के अन्य कर्मचारी रोहनिया स्थित रेत खदान पहुंचे थे, खनिज अधिकारी ने बताया कि एसआर ट्रेडर्स द्वारा रेत के उत्खनन के लिए वाहनों को नदी में उतारा जा रहा था, वाहनों के बीच नदी में जाने के लिए ही अस्थाई पुल बनाया गया था, कथित कंपनी द्वारा नदी के प्राकृतिक स्वरूप से छेड़छाड़ कर स्वरूप को विकृत किया गया था। कलेक्टर के निर्देश पर बुधवार को जेसीबी, ट्रैक्टर व अन्य माध्यमों से ठेकेदार द्वारा बनाये गये अस्थाई पुल को तोड़ दिया गया।

You may have missed

error: Content is protected !!