लूट करते ही पकड़ा गए बदमाश @ प्रातः गस्त का पुलिस को मिला फायदा

लूट करते ही पकड़ा गए बदमाश
प्रातः गस्त का पुलिस को मिला फायदा

(शुभम तिवारी)

बुढार। रविवार की सुबह लगभग 5:00 बजे के आसपास धनपुरी के वार्ड नंबर 22 में रहने वाले युवक के साथ सुधाकर और बटौली नाम के दो युवकों ने रीजनल कॉलोनी के ठीक सामने मुख्य मार्ग पर लूट की घटना को अंजाम दिया।
बदमाशों ने मोटरसाइकिल पर जा रहे पीड़ित युवक को लिफ्ट लेने के बहाने रुकाया और फिर उसे 1500 सहित मोटरसाइकिल की लूट कर ली, दोनों बदमाश घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए, इसी बीच परेशान युवक ने वहां से जा रहे एक वाहन को हाथ देकर रुकवाया और फिर हंड्रेड डायल सहित बुढ़ार पुलिस को इसकी सूचना दी।
हंड्रेड डायल तत्काल मौके पर अपनी दस्तक दी और पीड़ित को लेकर उधार थाने आई, इसी दौरान सुबह गश्त में लगी पुलिस टीम ने पीड़ित को साथ लेकर संबंधित क्षेत्र के अलावा रेलवे स्टेशन क्षेत्र में आरोपियों की तलाश की ।
इसी दौरान उन्हें सुधाकर मिल भी गया, हालांकि बटोली मौका पाकर वहां से पहले ही निकल चुका था,लेकिन पुलिस ने जल्दी उसे भी पकड़ने का दावा किया है,, आरोपी के पास से लूट में बरामद की गई राशि और मोटरसाइकिल भी जप्त कर ली गई है, इधर उधर थाना प्रभारी महेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अनिल सिंह कुशवाह के निर्देशन में बीते माह भर से रात्रि और प्रात गस्त चालू की गई है। जो पूर्व में की जा रही गश्तों के अतिरिक्त है , खासकर रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड चौराहा में इसको लगाया जाता है श्री चौहान ने बताया कि सुधाकर के ऊपर धनपुरी थाने में 12 आपराधिक और तीन फौजदारी के मामले और भी से कायम है, वहीं बटोली भी हिस्ट्रीशीटर बदमाश है, उसके ऊपर मारपीट से लेकर चोरी और लूट के कई मामले पंजीबद्ध है दोनों के रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं आरोपियों के खिलाफ लूट के अलावा अन्य कार्यवाही भी किया जाना संभावित है।

You may have missed