एसडीएम ने मध्यान्ह भोजन में पाई अनियमितता

11 स्व सहायता समूहोंं को एमडीएम से किया पृथक

(अमित दुबे+8818814739)
उमरिया। खण्ड स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक में लिये गये निर्णय अनुसार एसडीएम मानपुर योगेश तुकाराम ने मानपुर जनपद के विभिन्न शालाओ में मध्यान्ह भोजन संचालित कर रहे 11 स्व सहायता समूहों द्वारा निर्धारित मीनू के अनुसार बच्चों को भोजन नही देने एवं अनियमितता किए जाने तथा भोजन की गुणवत्ता नही पाये जाने की शिकायत पर जनपद शिक्षा केंद्र समन्वयक मानपुर एवं जिला पंचायत में पदस्थ क्वालिटी मानीटर द्वारा जांच प्रतिवेदन के आधार पर यह कार्यवाही की है। तत्कालीन व्यवस्था के लिए अनुबंध समाप्त होने वाले समूहों की जगह मध्यान्ह भोजन संचालन का दायित्व शाला प्रबंधन समितियों तथा दूसरे स्व सहायता समूहों को सौंपा गया है।
इन पर गिरी गाज
शासकीय प्राथमिक शाला न्यू बरा में पूर्व से एमडीएम संचालित कर रहे शिव शक्ति स्व सहायता समूह का अनुबंध समाप्त कर शाला प्रबंधन समिति प्राथमिक शाला न्यू बरा को सौंपा गया है। प्राथमिक शाला टिकुरीटोला , ददरीटोला चंदवार में वर्तमान में शाला प्रबंधन समिति द्वारा एमडीएम संचालित किया जा रहा था , उनके स्थान पर शानू महिला स्व सहायता समूह चंसुरा को दायित्व सौंपा गया है। शा.मा.शा. गोवर्दे में चतुर्भुज महिला स्व सहायता समूह द्वारा मध्यान्ह भोजन का संचालन किया जा रहा था, उसके स्थान पर मां ज्वालामुखी स्व सहायता समूह बैगाव को सौंपा गया है।
यह भी आये रडार में
शा.प्रा.शा. बिजौरी में वर्तमान में महिला स्व सहायता समूह बिजौरी द्वारा मध्यान्ह भोजन का संचालन किया जा रहा था, जिसके स्थान पर शिमला स्व सहायता समूह बिजौरी को दायित्व सौंपा गया है। प्रा.शा. परासी में शाला प्रबंधन समिति के स्थान पर किस्मत महिला स्व सहायता समूह परासी पर मा.शा. परासी अमिलिहा में शाला प्रबंधन समिति के स्थान पर दुर्गा स्व सहायता समूह परासी को दायित्व सौंपा गया है। इसी तरह प्रा.शा. जमुनारा में दुर्गा स्व सहायता समूह जमुनारा के स्थान पर शाला प्रबंधन समिति को , प्राथमिक शाला बचहा में शांति स्व सहायता समूह के स्थान पर शाला प्रबंधन समिति प्रा.शा. बचहा को तथा मा.शा. बचहा में ज्योति स्व सहायता समूह बचहा के स्थान पर शाला प्रबंधन समिति माध्यमिक शाला बचहा को मध्यान्ह भोजन संचालन का दायित्व सौंपा गया है।

You may have missed