कचरा संग्रहण नहीं होने से कॉलोनी में फैल रहा कचरा

कॉलोनी में फैल रहा कचरा
अजय नामदेव-7610528622कॉलोनी में फैल रहा कचरा
अनूपपुर। इन दिनों चचाई आवासी कॉलोनी में गंदगी का आलम है, नालों का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है जिससे कॉलोनी वासियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। गौरतलब हो कि चचाई आवास कॉलोनी में ग्राम पंचायत के लगभग 14 वार्ड हैं जहां सफाई व्यवस्था का जिम्मा मंडल प्रशासन का है, मंडल प्रशासन द्वारा सफाई व्यवस्था के लिए ठेका प्रदाय किया गया है और सोनी नामक ठेकेदार को कचरा संग्रहण का ठेका प्रदान किया गया है जोकि कचरा सफाई के लिए दो वाहन सहित सफाई कर्मचारी भी लगाएं लेकिन चचाई में सफाई व्यवस्था चरमरा सी गई है। जानकारी के अनुसार सप्ताह में 3 या 4 दिन कचरा संग्रहण का वाहन आता है जिसके कारण सही तरीके से सफाई नहीं हो पा रही है, यहां स्वच्छता अभियान शिथिल पड़ा हुआ है, बदबू से प्रदूषण और मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है। बताया जाता है कि मंडल प्रशासन द्वारा सफाई व्यवस्था के नाम पर हर माह लाखों रुपए का व्यय किया जाता है। लोगों ने बताया कि चचाई आवासी कॉलोनी में कहीं भी कचरा डालने के लिए ना तो कंटेनर रखवाये गये हैं और ना ही कलेक्शन प्वाइंट बनाए गए हैं। कंटेनर की कमी के कारण भी लोगों को कचरा फेंकने में सुविधा नहीं मिल पा रही है जबकि कॉलोनी में कंटेनर की आवश्यकता है अब देखना है कि चचाई में सफाई व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त करने के लिए सिविल विभाग संभाग चचाई द्वारा क्या पहल की जाती है।