ग्राम संपर्क व अध्ययन यात्रा का शुभारंभ

0

राष्ट्रपिता की 150 वीं जयंती पर हुआ आयोजन

(अनिल तिवारी+91 88274 79966)
शहडोल। सहजीवन समिति, राष्ट्रीय युवा संगठन एवं एसोसिएशन फार एडवांसमेंट आफ सोसाइटी यू ह्यूमनिटेरियन एक्शन (आशा) जैसे सामाजिक संस्था एवं संगठन द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150 वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में जिले के बुढ़ार जनपद के केशवाही संकुल के आस-पास के ग्रामों में ग्राम संपर्क व अध्ययन यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। उल्लेखनीय है की यह यात्रा रविवार को चितरौड़ी से शुरू होकर सगरा टोला, कुड्डी, धुम्माडोल, डौकीबुड़ी, चरोहन डोल , कुड़ेली ,खाम्हीडोल, कर्राबन,बचरवार, बहेराडोल, गदहाकुंड,कुम्हारी होते हुए 17 अक्टूबर को बरतर पहुंचेगी। यात्रा का मुख्य उद्देश्य गांव को जागरूक, संगठित एवं समस्या मुक्त कर स्वावलंबी तथा शासन एवं शोषण मुक्त- गांधी के सपनों का गांव बनाना है। इस यात्रा के संदर्भ में विस्तार से बताते हुए राष्ट्रीय युवा संगठन के पूर्व प्रांतीय संयोजक भूपेष भूषण एवं आशा मध्य प्रदेश के समन्वयक राजेश मानव ने संयुक्त रूप से बताया कि यह यात्रा गांधी के सपनों का भारत गढऩे के उद्देश्य से ग्राम अध्ययन व संपर्क यात्रा का पहला चरण है।
योजनओं की दिलाई जायेगी जानकारी
जैतपुर केशवाही एवं झींकबिजुरी के मध्य अन्य गांवों में जाकर गांव की आर्थिक सामाजिक मानसिक भौगोलिक प्रशासनिक व्यवस्था व स्थितियों का अध्ययन कर गांव के लोगों के दैनिक जीवन में निहित समस्याओं को संबंधित व्यक्ति व विभाग से मिलकर ठीक कराने संगठित सामाजिक पहल की जाएगी साथ ही गांव आर्थिक रूप से समृद्ध एवं पारिवारिक रूप से खुशहाल हो इस हेतु सतत संपर्क सभा एवं संवाद की जाएगी, शासन-प्रशासन की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं लाभ कृषकों ग्राम वासियों को दिलाई जाने पहल की जाएगी। गांव में गांव की भलाई के लिए श्रम कोष एवं अंन्नकोष बनाने ग्राम वासियों को प्रेरित किया जाएगा।
लापरवाही एवं प्रशासन की उपेक्षा
किसानों को उचित मूल्य में कृषि आदान सामग्री जैसे खाद,बीज कीटनाशक एवं कृषि यंत्र आदि उपलब्ध हो और कृषि उत्पाद को बेहतर मूल्य मिले इस हेतु कृषक उत्पादक संगठन से जुडऩे प्रेरित किया जाएगा। रविवार से शुरू इस यात्रा दल के अध्यन करने पर ग्रामजनों द्वारा बताया गया कि गांव में व्यापक अनियमितता एवं काम के प्रति लापरवाही एवं प्रशासन की उपेक्षा पाई गईं। ग्राम चितरोड़ी में ग्राम निस्तार के लिए रास्ते जो वन विभाग की भूमि से गुजरती है के निराकरण के लिए स्थानी वन मंडल अधिकारी जिसे बातचीत कर हल निकालने को कहा।
आजादी के 75 वर्षाे बाद भी नहीं है विद्युत
ग्रामीणों द्वारा जंगली जानवर सूअर एवं बंदर से आजीविका का मुख्य स्रोत कृषि उत्पादों का नुकसान किया जाना बताया गया साथ ही हीरालाल सिंह इंदिरा आवास का पैसा उनके खाते से किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा फर्जी रूप से आहरण कर लिया गया है, जिनकी सुनवाई आज तक नहीं हुई साथ है, छिरहाटोला व डोगरी टोला में आजादी के 75 वर्षों बाद भी विद्युतीकरण नहीं है, जल संसाधन विभाग के द्वारा वर्ष 15-16 में नल जल योजना के अंतर्गत कराया गया नलकूप का हस्तांतरण ग्राम पंचायत को अभी तक नहीं किया गया है, जिसके कारण ग्राम वासियों को उसका लाभ नहीं मिल पा रहा है।
वर्षाे से लंबित भुगतान
ग्राम पंचायत कुड्डी के ग्राम सगरा टोला में कई तरह के काम के मजदूरी का भुगतान वर्षों से लंबित है, साथ ही ननिहा डोल में आंगनबाड़ी संचालित ही नहीं है साथ ही ग्राम पंचायत व ग्राम कुड्डी में आंगनबाड़ी भवन कई वर्षों से अधूरा पड़ा हुआ है व राशि आहरित हो गया है। धनुषधारी प्रसाद सहीस का घर आवास योजना के तहत अधूरा पड़ा हुआ है, हितग्राही के आकस्मिक निधन के उपरांत परिवार के मुखिया को मिलने वाली सहायता राशि साथ ही मृतक के पत्नी को पेंशन भी नहीं मिल रहा है कई सारे अलग-अलग गांव में पहुंच मार्ग अभी भी नहीं बना हुआ है ग्राम धुम्मा डोल में प्राथमिक पाठशाला में सहायक शिक्षक माध्यमिक शाला में अतिथि शिक्षक अनुपस्थित पाए जाने पर उपस्थित प्रधानाध्यापक व माध्यमिक शाला के प्रभारी प्रधानाध्यापक निवेदन कर उन्हें अनुपस्थित दर्ज कराया गया व ग्राम के विभिन्न विकास कार्यों जैसे शौचालय निर्माण कॉपरेटिव सोसायटी भवन निर्माण सामुदायिक भवन निर्माण मुख्यमंत्री सड़क योजना एवं पुल पुलिया के जगह-जगह वर्षों से मजदूरी भुगतान लंबित है।
मौके पर हो समस्या का निराकरण
जिस विषय पर प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारियों से दूर संचार के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई गई है एवं 17 अक्टूबर को यात्रा के पहला चरण समापन के दौरान कहा गया कि मौके पर आकर समस्याओं का निराकरण करें कोरकोटि टोला, साजाटोला टोला व मुंगली चुआ में अभी तक विद्युतीकरण नहीं हुआ है तथा कोर कोटी से मुड़रुटोला तथा बरटोला से मेन रोड बिगरिहा तक व साजाटोला से कोर कोटि टोला तक डोंगरी टोला से साजा टोला तक पहुंच मार्ग अभी तक नहीं बना है । डौकीबुडी ग्राम में सहसवान कैलाश सिंह कमर के द्वारा घोर लापरवाही एवं लाश राशन वितरण में हिला हवाली की शिकायत सेल्स मैनेजर से किया गया उन्होंने आश्वस्त कराया है के जो भी हितग्राहियों को राशन नहीं मिला है दो दिवस के अंदर चिन्हित कर उपलब्ध कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!