जिला कलेक्टर एवं जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने आज ग्राम पंचायत आमाडोब का सघन दौरा किया

0

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिला कलेक्टर एवं जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने आज ग्राम पंचायत आमाडोब का सघन दौरा कर विभिन्न विकास कार्यों और शासकीय योजनाओं का जायजा लिया। इस दौरान प्रशासनिक टीम ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को भी सुना।

दौरे की शुरुआत में कलेक्टर महोदय एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने सर्वप्रथम कबीर चबूतरा पहुंचकर दर्शन किए। इसके पश्चात टीम ने आमाडोब के छोटकीरेवार में निर्माणाधीन स्कूल भवन का बारीकी से निरीक्षण किया और निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूरा करने के कड़े निर्देश दिए।

प्रशासनिक अमला इसके बाद बैगापारा पहुंचा, जहां नवनिर्मित कंपोजिट भवन का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा की गई। दौरे के अगले चरण में कलेक्टर बरलघान मोहल्ले में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में शामिल हुए। उन्होंने शिविर का मुआयना करने के साथ ही इलाज कराने आए स्थानीय ग्रामीणों से आमने-सामने बातचीत की और स्वास्थ्य सुविधाओं का फीडबैक लिया।

ग्रामीण के घर पी चाय, ‘पियूष’ से हुआ आत्मीय स्वागत:दौरे के दौरान एक बेहद आत्मीय पल तब देखने को मिला जब कलेक्टर महोदय स्थानीय ग्रामीण रामसनेही मरावी के घर पहुंचे। वहां उन्होंने सादगी के साथ चाय पी। इस दौरान ग्रामीण रामसनेही मरावी ने अपनी परंपरा के अनुरूप भैंस के दूध का ‘पियूष’ (फेनिस/खीस) भेंट कर कलेक्टर साहब का आत्मीय सम्मान किया।

जिसे प्रशासनिक टीम ने सहर्ष स्वीकार किया। इस पूरे दौरे में स्थानीय जनप्रतिनिधि और भारी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!