जैन समाज द्वारा निःशुल्क चिकित्सा योग शिविर

जैन समाज द्वारा निःशुल्क चिकित्सा योग शिविर
शहडोल।मानव सेवार्थ पहला सुख निरोगी काया के साथ आयुर्वेद ग्रंथों का संकलन कर अवलोकन करने की बात की गई है। सकल दिगम्बर जैन समाज के द्वारा यह कार्यक्रम कराया जा रहा है। जिसमे सभी रोगों का निदान घरेलू खान पान द्वारा नियम संयम के परामर्श के साथ दिया जा रहा है।योगाचार्य सुशील भैया पठारी वाले के द्वारा किया जा रहा है।
जैन समाज  द्वारा विगत एक हफ्ते से शहडोल के लगभग 7 हजार  नागरिकों का विभिन्न बीमारियों का निशुल्क इलाज इस शिविर  माध्यम से किया गया है ।  जैन समाज के अध्यक्ष  राजेश सिंघई ने बताया कि  इस शिविर में घुटनो  के दर्द , साँस की तकलीफ , शुगर ,चर्म रोग , सोयरासिस ,सर दर्द , नेत्ररोग   एवं अन्य महत्त्वपूर्ण रोगो के उपचार का निःशुक परामर्श दिया जा  रहा है  । यह शिविर जैन मंदिर के ठीक सामने रखा गया है इस शिविर में आयुर्वेदिक दवाइयों द्वारा आये हुए वैद्य और योगाचार्य गुरुओं  द्वारा प्राचीन चिकित्सा पद्धति से शिविर में आये हुए लोगो का इलाज कियागयाऔर उन्हें दवाइयां भी दी गई ।  शिविर में सभी समाज के जरूरतमंद लोगो ने अपना इलाज करवा कर परामर्श प्राप्त किया ।यह शिविर अभी भी जारी है जो आने वाले  कुछ  दिन और चलता रहेगा इस शिविर को सफल बनाने में सराहनीय   जैन समाज के  कोषाध्यक्ष अरविंद जैन , मुख्य सहयोगी योगेश नायक , आनंद जैन एवं अन्य लोगो का इस शिविर को सफल बनाने में सरहनीय योगदान रहा  ।

You may have missed