ढलाई के बाद दिखने लगी गिट्टी

अजय नामदेव -7610528622
जैतहरी। नगर परिषद् के वार्ड क्रमांक नव मानस भवन में सामुदायिक भवन का निर्माण कराया जा रहा है जिसमें गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा जा रहा है, अभी भवन की ढलाई को कुछ महीने ही हुए की ढलाई में प्रयुक्त गिट्टी साफ तौर पर दिखाई देने लगी। स्पष्ट हो रहा है कि कार्य में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। बताया जाता है कि सामुदायिक भवन का निर्माण किसी शुक्ला नामक ठेकेदार द्वारा कराया जा रहा है जिसे की एक जनप्रतिनिधि का संरक्षण भी प्राप्त है। हालांकि किसी भी निर्माण कार्य की देखरेख की जिम्मेदारी निर्माण एजेंसी के अलावा उपयंत्री की भी होती है लेकिन उपयंत्री कभी भी निर्माण कार्य नहीं देखने जाते हैं जिसके कारण संबंधित ठेकेदार मनमानी ढंग से कार्य कर रहा है सूत्र बताते हैं कि भवन निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा जा रहा है और स्टीमेट के अनुसार नहीं कराया जा रहा है।

You may have missed

error: Content is protected !!