तड़के सुबह तेज रफ्तार से आता ट्रेलर घर में जा घुसा ,एक गंभीर

0

(

सुधीर यादव#9407070722)

शहडोल! कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत नरसरा डिपो के समीप एक घर में सुबह तड़के 4:00 बजे एक ट्रेलर जा घुसा जहां एक घर के पिता और पुत्र घायल हुए है जहा पुत्र को गंभीर चोट आई है वही पिता बाल बाल बचे!

 

यह है मामला

ग्रीन सिटी होते हुए नरसरा डिपो के पास आज सुबह एक ट्रेलर तड़के 4:00 बजे मोड पर तेज गति से आते हुए एक घर में जा घुसा हादसा इतना तेज रहा कि घर में सोए हुए एक 20 वर्षी युवक  कृष्णा यादव पिता संतोष यादव गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है वहीं बाहर सो रहे उसके पिता संतोष यादव को भी चोटे आई हुई है!

 

ड्राइवर और खलासी भागे

सुबह जब लोग अपने घरों पर सो रहे थे तभी एक ट्रक के धड़ाम से घर में घुसने की आवाज बगल में दुर्गा पंडाल में सोए लोगों को लगी जैसे ही वह समझ पाते की ट्रक चालक एवं खलासी गाड़ी के दोनों तरफ के गेट लॉक करके भाग गए गाड़ी खाली रही गाड़ी क्रमांक एमपी 65 एम 9077 है  बताया जा रहा है की ट्रेलर गाड़ी अनूपपुर से शहडोल कोयला लोड करने आ रही थी कि अचानक यह हादसा हो गया!

 

सुबह होते ही लोगों की लगी जमघट

हादसे की जैसे ही खबर आज पड़ोस में लगने लगी वैसे ही लोग घरों के पास इकट्ठा शुरू होने लगे वही आते जाते राहगीर भी इस घटना को देखने लगे स्थानीय लोगों ने इस तेज गति वाले वाहनों को रोक लगाने की बात कही है वही इस हैवी ट्रैकों का प्रवेश भी बस्ती के अंदर से रोकने की मांग की है!

 

जहां जरूरत है वहां नहीं है कंट्रोल

जिला मुख्यालय में हैवी वाहनों का जमावड़ा दिनभर देखा जा सकता है लेकिन ज्यादातर हैवी वाहन चाहे ट्रेलर हो या ट्रक हो हाइवा या पिकअप हो उनकी रफ्तार रात में तेज हो जाती है चाहे वह रेत से भरी डगी हो या फिर कबाड़ से भरा ट्रक इन पर पाबंदी देख सुनकर लगाई जाती है जबकि यातायात विभाग को रात में भी इन पर चौकसी बढ़ानी चाहिए लेकिन इन हादसों को देखकर ऐसा मालूम होता है कि रात में इन अवैध वाहनों की रफ्तार तेज करने की मूक सहमति पुलिस विभाग ने दे रखी हो.!चाहे वह मुख्यालय के गांधी चौक हो शेर चौक हो बुढार चौक हो या फिर जय स्तंभ चौक इन मुख्यालय में रात के समय पुलिस की चौकसी नियमित तौर पर नहीं देखी जा सकती है ऐसी स्थिति में अवैध कार्य करने वाले के हौसले आए दिन बढ़ते चले जाते हैं और जो इस तरह के हादसे को अंजाम देते हैं तो यह कहना मुनासिब होगा कि जहां कंट्रोल करने की जरूरत है वहां कंट्रोल नहीं किया जाता  बल्कि दिनभर दो पहिया वाहनों की जांच पड़ताल में खानापूर्ति करते विभाग अपनी पीठ खुद ही थपथपाता है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

संपूर्णता अभियान 2.0 के तहत सूचकांक आधारित समग्र विकास को मिल रही गति* गौरेला पेंड्रा मरवाही, 30 मार्च 2026/ आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित संपूर्णता अभियान 2.0 के तहत गौरेला विकासखंड में 28 जनवरी से सूचकांक आधारित योजनाबद्ध एवं परिणामोन्मुख कार्यवाही निरंतर जारी है, जो आगामी 14 अप्रैल तक चलेगा। अभियान को पूर्णतः इंडिकेटर आधारित बनाते हुए विभिन्न विभागों द्वारा चिन्हित प्रमुख बिंदुओं पर केंद्रित प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे जमीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो रहा है। अभियान के अंतर्गत 6 माह से 6 वर्ष तक के बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से नियमित पूरक पोषण उपलब्ध कराना, बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन, सभी केंद्रों में कार्यशील शौचालय एवं स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करना, विद्यालयों में बालिकाओं के लिए पृथक शौचालय की व्यवस्था तथा पशुधन में एफएमडी टीकाकरण का पूर्ण कवरेज जैसे प्रमुख सूचकांक पर विशेष फोकस किया जा रहा है।इन लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, पशुपालन एवं पंचायत विभाग के समन्वित प्रयासों से विभिन्न गतिविधियाँ निरंतर संचालित की जा रही हैं।विभागीय समन्वय, जनभागीदारी एवं सतत प्रयासों के माध्यम सशक्त, परिणामोन्मुख एवं जन-केंद्रित पहल के रूप में उभर रहा है, जो समग्र विकास की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा नियमित मूल्यांकन कर अभियान को और अधिक प्रभावी बनाया जा रहा है। अभियान की शुरुआत ग्राम स्तर पर स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता एवं शिक्षा से संबंधित व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रमों, शपथ ग्रहण एवं प्रशिक्षण सत्रों के साथ की गई। राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय महत्व के विशेष दिवसों से जोड़ते हुए सुनियोजित कार्ययोजना के तहत आगे बढ़ाया गया, जिससे अभियान में निरंतरता एवं व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित हुई। संपूर्णता अभियान के दौरान 4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस पर स्क्रीनिंग एवं जागरूकता शिविर, 11 फरवरी को अंतर्राष्ट्रीय महिला एवं बालिका दिवस पर किशोरियों के स्वास्थ्य एवं पोषण कार्यक्रम, 28 फरवरीको राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर स्वच्छता एवं सुरक्षित पेयजल से संबंधित गतिविधियाँ आयोजित की गईं। इसी तरह 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस,16 मार्च को राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस, 22 मार्च को विश्व जल दिवस और 24 मार्च को विश्व टीबी दिवस पर थीम आधारित कार्यक्रमों के माध्यम से जनजागरूकता को बढ़ावा दिया गया। अभियान के दौरान आगामी चरणों में 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस,10 अप्रैल को राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस और 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर स्वास्थ्य, पोषण, सामाजिक समावेशन एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की पहुंच को अंतिम छोर तक सुनिश्चित करने हेतु विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।