शहर अध्यक्ष अमित शुक्ला की अगुवाई में कांग्रेस का बड़ा आंदोलन, महंगाई पर सरकार को घेरा बोले—अब नहीं सहेंगे महंगाई की मार, कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन

0

शहर अध्यक्ष अमित शुक्ला की अगुवाई में कांग्रेस का बड़ा आंदोलन, महंगाई पर सरकार को घेरा
बोले—अब नहीं सहेंगे महंगाई की मार, कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन
कटनी।। बढ़ती महंगाई, गैस संकट, बिजली दरों में बेतहाशा वृद्धि और पेट्रोल-डीजल की आसमान छूती कीमतों के खिलाफ सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने जोरदार और आक्रामक प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष एड. अमित शुक्ला के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता और आमजन कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां जनआक्रोश खुलकर सड़कों पर नजर आया। इस प्रदर्शन में कांग्रेस ने साफ संदेश दिया कि विपक्ष अब केवल बयानबाजी तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि जनता के हक की लड़ाई सड़कों पर उतरकर लड़ी जाएगी। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए महंगाई, रसोई गैस की कमी, बिजली बिलों में भारी बढ़ोतरी और पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर सरकार को घेरा और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर तत्काल राहत की मांग की।
शहर अध्यक्ष एड. अमित शुक्ला ने तीखे तेवर दिखाते हुए कहा कि आज आम आदमी महंगाई की चक्की में पिस रहा है, लेकिन सरकार आंख मूंदे बैठी है। रसोई गैस आम लोगों की पहुंच से बाहर होती जा रही है और ऊपर से उसकी उपलब्धता भी संकट में है, जो सरकार की नाकामी का जीता-जागता उदाहरण है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि हालात नहीं सुधरे तो कांग्रेस और बड़ा जनआंदोलन खड़ा करेगी।
उन्होंने यह भी कहा कि गैस संकट ने सिर्फ घरों की रसोई ही नहीं बुझाई, बल्कि छोटे व्यापारियों, होटल और रेस्टोरेंट व्यवसायियों की कमर भी तोड़ दी है। कई जगह कारोबार ठप होने की स्थिति में पहुंच गया है, जो स्थानीय अर्थव्यवस्था के लिए गंभीर खतरा है। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि ईंधन महंगा होने से हर चीज महंगी हो रही है। परिवहन लागत बढ़ने से आम आदमी की थाली तक प्रभावित हो रही है। यह सीधा-सीधा जनता पर आर्थिक हमला है। उन्होंने सरकार से तुरंत कीमतों पर नियंत्रण और राहत देने की मांग की।
इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष एड अमित शुक्ला, ग्रामीण अध्यक्ष सौरभ सिंह, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष रजनी वर्मा,राजेश जाटव, जितेन्द्र गुप्ता,अजय जैसवानी,मुकेश परोहा,मंगल सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता सौम्या राधेलिया,अल्पसंख्य प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष आफताब अहमद चोखे भाईजान,पार्षद मोसुफ़ अहमद बिट्टू, विनीत जायसवाल,उपाध्यक्ष श्याम पाहुजा,रंजीत सिंह, जालेम यादव,हाजी गुलाम जाफर,दिग्विजय सिंह, अजय कोल, नारायण निषाद, ओमप्रकाश मुन्ना कुशवाहा, इस्तियाक अहमद,सुधीर पटेल, विजय चंदवानी, सुरेश पांडे,अहमद कुरैशी, राजकुमार कल्लू विश्वकर्मा, मीनाक्षी वाल्वी,मनीषा सिंह, माधुरी जैन, मंजू निषाद,लता खरे,सुमन रजक, अदिता वर्मा, कल्पना पाठक,शोभा मंगलानी,श्याम यादव, जार्ज डेविड,रॉबिन पीटर,संदीप सिंह हांडा जितेंद्र पांडे, विनोद अहिरवार, जितेंद्र सिंह, चिंतामणि तिवारी,मजीद खान,रमेश अहिरवार, मुकेश बर्मन, शुभम सोनखरे,अभय खरे,रवि मंगलानी, ओमकार सिंह तेकाम,अजय वर्मा, ओमप्रकाश यादव,प्रदीप चौधरी, रामदास चौधरी, रवि चक्रवर्ती,सुरेश लालवानी सहित पार्षदगण, ब्लॉक अध्यक्ष, महिला कांग्रेस, सेवादल,सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में संकल्प लिया कि जनहित के मुद्दों पर यह लड़ाई अब और तेज होगी और जनता की आवाज को दबने नहीं दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed