तीन सगे भाइयों ने मिलकर कर दी जघन्य हत्या @ घटना के कुछ घंटों बाद ही पाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

0

तीन सगे भाइयों ने मिलकर कर दी जघन्य हत्या @ घटना के कुछ घंटों बाद ही पाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

(शुभम तिवारी)

शहडोल। पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नरबार में बीती रात तीन सगे भाइयों ने मिलकर स्थानीय ग्रामीण की जघन्य हत्या कर दी, घटना की सूचना मिलने के बाद पाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा आदि करवा कर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए उसे चिकित्सालय ले गई। घटना के कुछ घंटे बाद ही पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए कुई यादव उम्र 36 वर्ष की हत्या के आरोप में गांव के ही तीन सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है।

हालांकि पुलिस ने इस बात का खुलासा नहीं किया गया कि किन कारणों से हुई है, लेकिन यह माना जा रहा है कि पुरानी रंजिश को लेकर तीनों भाइयों ने योजनाबद्ध तरीके से ग्रामीण को ले जाकर उसकी हत्या की और फिर लाश जंगल में फेंक दी।

आरोपियों में रमेश, गणेश और उसका भाई सुनील पिता रामप्रसाद यादव यादव बताए गए हैं, थाना प्रभारी राजेश मिश्रा व अन्य स्टाफ ने रात में ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है…..दूसरी तरफ शव के पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया करवाई जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed