नेतृत्व विकास पर मंथन करेंगे युवा छात्र
(Anil Tiwari+7000362359)
करकेली। जनपद पंचायत के ग्राम ददरी मे 7 दिवसीय एनएसएस शिविर का आयोजन किया गया है। उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार शासकीय महाविद्यालय द्वारा ग्राम ददरी स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल में नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। 7 दिनों तक चलने वाले इस शिविर मे जल, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा, स्वच्छता, कोरोना से बचाव एवं सावधानियों आदि पर मंथन होगा। द्वितीय दिवस पर स्कूल परिसर मे एक गरिमामयी माहौल में कार्यक्रम चलाया, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता नितिन बासाणी, हिमांशु तिवारी, उत्कर्ष माथुर अध्यक्षता कार्यक्रम प्रभारी अरविंद शाह बड़करे ने की। एनएसएस शिविर का आयोजन किया जा रहा है। विशिष्ट अतिथि के रूप में संजीव शर्मा उन्होंने एक सप्ताह तक चलने वाले कार्यक्रमों का ब्यौरा रखते हुए छात्रों को मार्गदर्शन प्रदान किया। इस अवसर पर छात्रों में विभिन्न प्रकार की प्रस्तुति देतें हुए कई कार्यक्रम प्रस्तुत किया। संक्षिप्त परिचय एवं शिविर के उद्देश्य पर आदि उपस्थित थे। अंग्रेश कुमार अध्यापक ने छात्र जीवन मे अनुशासन व युवाओं के प्रेरणाश्रोत स्वामी विवेकानंद के महत्व पर चर्चा की। कार्यक्रम में तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया , कार्यक्रम अधिकारी अरविंद बड़करे ने स्वयंसेवकों द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया।