फरहदा में 9 अक्टूबर को होगा अजीमुश्शान धार्मिक आयोजन, अकीदतमंदों के लिए लंगर और महिलाओं के लिए खास पर्दे का इंतजाम

0

मोहम्मद शाकिब खान मुख्य संवाददाता जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही 

फरहदा, जिला अनूपपुर (म.प्र.)। हर साल की तरह इस साल भी फरहदा में जश्ने गौसुलवरा व फैजाने आला हजरत का अजीमुश्शान धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है। 9 अक्टूबर 2026 को बाद नमाज-ए-ईशा होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं।

 

कार्यक्रम का आयोजन हिन्दुस्तान ट्रेडर्स के निदेशक हाफिज आजाद खान के द्वारा कराया जा रहा है। कार्यक्रम में देश के विभिन्न क्षेत्रों से उलेमा-ए-किराम एवं धार्मिक वक्ताओं की मौजूदगी रहेगी। कार्यक्रम में मुख्य तौर पर सैयद सलाहुद्दीन अशरफ, मुफ्ती शहजाद आलम मिस्बाही, मुफ्ती गुलाम जिलानी अजहरी और मौलाना महबूब गौहर इस्लामपुरी सहित अन्य उलेमा के नाम शामिल हैं।

 

अकीदतमंदों के लिए लंगर का एहतमाम

आयोजक हाफिज आजाद खान की ओर से कार्यक्रम में आने वाले तमाम अकीदतमंदों के लिए लंगर का एहतमाम किया गया है, ताकि दूर-दराज से आने वाले अकीदतमंद (श्रद्धालुओं) को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

 

महिलाओं के लिए खास पर्दे का इंतजाम

वहीं, महिलाओं की सुविधा और धार्मिक मर्यादा को ध्यान में रखते हुए महिलाओं के लिए खास पर्दों का एहतमाम भी किया गया है। आयोजकों ने महिलाओं से भी कार्यक्रम में शिरकत करने की अपील की है।

 

हाफिज आजाद खान की तमाम अकीदतमंदों से इल्तजा

हिन्दुस्तान ट्रेडर्स के निदेशक हाफिज आजाद खान ने सभी अकीदतमंदों से इल्तजा की है कि वे अपने परिवार और दोस्तों के साथ फरहदा पहुंचकर इस धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हों और कार्यक्रम को कामयाब बनाने में अपनी सहभागिता दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed