फिर हादसे को दोहराने में लगे हैं शहर के पेट्रोल पंप

शहडोल।संभागीय मुख्यालय में लगे एनएच पर दर्जनों पेट्रोल पंप सड़को के किनारे भले ही लगे हो लेकिन इन्हें आज भी 2 साल पहले हुए हादसों को दोहराने में परहेज नही हैं।इनकी सहमति से ही पेट्रोल पंम्पो पर ही नही उनके आसपास महीनों, सालों से कई बसें व अन्य गाड़िया जंग खाती खड़ी है।इनके लिए न तो कोई कानून का डर है और न ही कोई बड़ी घटना का।
पूर्व घटनाओं को नजरअंदाज करते संचालक
जिले ही नही संभाग के सैकड़ो पेट्रोल पंम्पो पर महीनों से खड़ी बस ट्रकों व अन्य वाहनों ने जड़ जमा ली है । भले ही जिम्मेदार विभाग अपनी कारवाही से खुद की पिट थपथपाई हो लेकिन जनहित पर कई कार्यवाही अभी भी बाकी दिखाई देती है।जिस ओर प्रशासन को भी अपनी कमर कसनी चाहिए।लिहाजा 2 साल पूर्व शहडोल में एक साल से खड़ी बस में आग लगने से दो बच्चे जिंदा जल गए। हादसा सोहागपुर थानांतर्गत बाणगंगा मैदान स्थित नाथमल पेट्रोल पंप के पास बुधवार दोपहर साढ़े तीन बजे हुआ। पंप कर्मचारी व आसपास के लोगों ने दमकल की सहायता से आग पर काबू पाया। हादसे में बस के पास खड़ा एक ट्रक भी चपेट में आ गया। जिससे पेट्रोल पंप संचालक समेत बस मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।इसके बावजूद भी
पेट्रोल पंप संचालक और बस मालिको की सहमति से अन्य गाड़ियां जो विगत महीनों से खड़ी है जिनमे ज्यादातर बसें सामिल है। ऐसे में कही फिर हादसे को न दोहरा दे शहर…….