माफिया के खिलाफ एक्शन मोड में पुलिस कप्तान

संगठित अपराधिक गिरोह पुलिस की रडार पर

(शुभम तिवारी+91 78793 08359)
शहडोल। मुख्यमंत्री के द्वारा अधिकारियों को संगठित अपराधिक गिरोह (माफिया) के खिलाफ कार्यवाही के लिए फ्री हैण्ड देने के बाद पुलिस अधीक्षक अनिल सिंह कुशवाह ने अपना रूख साफ करते हुए समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में इस तरह के संगठित आपराधिक गिरोह, जिनमें भू-माफिया, रेत माफिया, कोल माफिया, अड़ी बाज, बाजार माफिया, ड्रग माफिया तथा कॉपरेटिव सोसायटी बनाकर धोखाधड़ी करने वाले लोगों व गिरोहों को चिन्हित कर उनकी सूची मंगाई है।
भय मुक्त देंगे वातावरण
पुलिस कप्तान अनिल सिंह कुशवाह ने कहा कि जिले वासियों को भयमुक्त वातावरण देने के लिए प्रतिबद्ध सरकार की मंशा अनुरूप संगठित आपराधिक गिरोहों की जानकारियां एकत्रित कराई जा रही हैं, जिसके बाद कार्यवाही की जायेगी।
यह लिखा पत्र में
पुलिस अधीक्षक ने समस्त थाना प्रभारियों को पत्र लिखते हुए कहा कि थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र के भू-माफिया, रेत माफिया, कोल माफिया,अड़ीबाज, बाजार माफिया, ड्रग माफिया, कूट रचित दस्तावेज तैयार करने वाले, स्टाम्प पेपर व कोरे कागज पर हस्ताक्षर कराकर शासकीय भूमि पर फर्जी तरीके से कब्जा दिलाने वाले, अवैध कालोनियों को वैध कालोनी बताकर बेचने वाले तथा को-ऑपरेटिव सोसायटी बनाकर धोखाधड़ी करने वाले, चिटफण्ड माफिया जो कि ऑर्गनाईज्ड क्राइम करते हैं, उनकी गोपनीय जानकारी कार्यालय भेजे, तथा उनके संबंध में किस-किस तरह की एवं क्या-क्या कार्यवाही की गई है, समस्त जानकारी उनके मोबाइल नंबर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मोबाइल पर मय रिकार्ड के साथ भेजें एवं इनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही करें। यदि आवश्यक हो तो जिलाबदर और एन.एस.ए. भी तैयार करें, साथ इन्हें सूचीबद्ध करने के निर्देश शासन से प्राप्त हुआ एवं पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को हिदायत देते हुए निर्देशित किया है कि किसी भी प्रकार की हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

You may have missed

error: Content is protected !!