युवक की मौत पर आरोपियों की गिरफ्तारी पर इनाम

भिंड। देहात थाना क्षेत्र के अशोक नगर अटेर रोड निवासी भगवान दीक्षित पत्नी रितु दीक्षित के साथ सब्जी खरीदने जा रहे थे। रास्ते में आरोपी अवधेश शर्मा, शिवदत्त शर्मा, सुंदर शर्मा, डब्बू शर्मा और छिंगे शर्मा ने भगवान को घेर लिया था। आरोपियों ने भगवान को सडक पर पटककर सरिया से पिटाई की। गंभीर हालत में भगवान को ग्वालियर में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी शनिवार को मौत हो गयी थी। जिले के देहात थानों में दबंगों की मारपीट से घायल एक युवक की मौत के मामले के पांच फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने बीस बीस हजार रुपए के इनाम की घोषणा करने के साथ ही एक उप निरीक्षक को भी निलंबित कर दिया है।आरोपियों को पकडने के लिए एसआईटी का गठन किया गया है।पुलिस सूत्रों के अनुसार कल इस मामले के पांच आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए बीस बीस हजार रुपए के इनाम के घोषणा की। इसके साथ ही देहात थाने के पुलिस उपनिरीक्षक पंकज मुदगल को निलंबित किया तथा टीआई शैलेन्द्र सिंह कुशवाह के खिलाफ भी कार्रवाई कर भिण्ड से हटाने का आश्वासन दिया गया है।

 

You may have missed

error: Content is protected !!