यूनिफ़ॉर्म न पहन कर आने से परीक्षा से हुए वंचित जैतपुर महाविद्यालय के दर्जनों छात्र छात्रायें
शहडोल।जैतपुर के महाविद्यालय में छात्रों को यूनिफ़ॉर्म न पहनना आज महंगा पड़ गया। महाविद्यालय में चल रही इन दिनों सेमेस्टर स्तरी परीक्षाएं जिसमें (cce) में दर्जनों छात्र छात्राओं को परीक्षा में नही बैठाया गया।परीक्षा का समय दोपहर 1 से 2.30 तक रक्खा गया था जहाँ तबसे लेकर छात्र बाहर ही खड़े है।
ये छात्र छात्राये हुई वंचित
महाविद्यालय के बीए द्वितीय, पर्यावरण, बीए प्रथम समाजशास्त्र, एमएससी प्रथम ऑर्गेनिक सहित बीएससी तृतीय अंग्रेजी शिवम शर्मा, आरती पटेल, आशा, रमा, पार्वती, आशीष, संजय, अनिल, प्रवीण ,मोहित ,हरिओम, किशन अभिषेक सहित दर्जनों छात्र छात्राये सामिल है।

बुधवार को रहता है सिविल ड्रेस
छात्रों द्वारा बताया जा रहा है कि आज के दिन बुधवार को सिविल ड्रेस पहनने का आदेश रहता है उसके बावजूद भी प्रबंधक ने जानबूझ कर छात्रों को परीक्षा में प्रवेश नही होने दिया जिससे नाराज हो कर छात्रों की समस्या हम तक पहोंची।