विकास यात्रा के दौरान फुनगा मे हुआ लाखों का भूमि पूजन

0

आकाश गुप्ता रिपोर्टर

अनुपपुर/फुनगा :- विकास यात्रा अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत सोमवार को जनपद पंचायत जैहतरी के ग्राम पंचायत फुनगा पहुची जहाँ कार्यक्रम की अगली कड़ी में कन्या पूजन कर कार्यक्रम को भारत माता जी के तैलीय चित्र पर दीप प्रज्जवलन कर आरंभ किया गया।मध्यप्रदेश शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने विकास यात्रा के दौरान ग्राम पंचायत भवन फुनगा में आयोजित संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए व्यक्त की। इस अवसर पर अनुविभागीय दण्डाधिकारी कमलेश पुरी, जनपद पंचायत जैतहरी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी बी. एम. मिश्रा, विंध्य विकास प्राधिकरण के पूर्व उपाध्यक्ष रामदास पुरी, सरपंच श्रीमती रेखा सिंह उपसरपंच मोहम्मद यूसुफ मंसूरी, ज्ञानेन्द्र सिंह परिहार, श्रीमती दुर्गा पटेल ,सिद्धार्थ सिंह, मंडल अध्यक्ष मुकेश पटेल ,श्रीमती पुष्पा पटेल ,राकेश गुप्ता सहित जनप्रतिनिधिगण, पंच एवं ग्रामीण जन उपस्थित थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खाद्य मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने कहा कि भूमिहीनों को पट्टा देने के साथ ही शासन की योजनाओं के पात्रतानुसार लाभान्वित करने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लाडली लक्ष्मी योजना के पश्चात लाडली बहना योजना प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा लागू की जा रही है। जिसके तहत प्रत्येक पात्र लाडली बहनों को एक हजार रुपये माह प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि जिन पात्र हितग्राहियों को राशन प्राप्त नही हो रहा है। उन्हें खाद्यान्न दिलाने खाद्यान्न पात्रता पर्ची जारी की जाएगी, ताकि हर पात्र को खाद्यान्न प्राप्त हो सके। जनहितैषी निर्माण कार्यों का खाद्य मंत्री ने किया शिलान्यास विकास यात्रा कार्यक्रम के तहत ग्राम फुनगा में आयोजित संवाद कार्यक्रम के दौरान मध्यप्रदेश शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने जनहित के निर्माण कार्यो का किया शिलान्यास ।

फुनगा मे लाखो रुपये का किया गया भूमि पूजन

नलजल योजना ठूंठी जल जीवन मिशन अंतर्गत स्वीकृत (लागत रु.31.26 लाख) नलजल योजना छुलकरी जल जीवन मिशन अंतर्गत स्वीकृत (लागत रू.64.54 लाख) नलजल योजना धनकुटा जल जीवन मिशन अंतर्गत स्वीकृत (लागत रू. 28.39 लाख)  का भूमि पूजन किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *