वैश्य महासम्मेलन में आयोजित हुआ रक्तदान शिविर
वैश्य महासम्मेलन उमरिया द्वारा बृहद रक्तदान शिविर
उमरिया। कीर्ति कुमार सोनी जिला अध्यक्ष वैश महासम्मेलन उमरिया द्वारा बताया गया कि आज दिनांक 8 फरवरी 2020 को जिला चिकित्सालय उमरिया में बृहद रक्तदान शिविर का आयोजन स्वर्गीय श्री नारायण प्रसाद गुप्ता नानाजी संस्थापक वैश्य महासम्मेलन की पुण्यतिथि के अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी किया गया जिसमें मुख्य तौर पर सहर्ष अग्रवाल अध्यक्ष बांधवगढ़ तहसील एवं सन्नी गुप्ता अध्यक्ष युवा इकाई एवं संप्रास अग्रवाल, प्रकाश गोयंका, पवन अग्रवाल द्वारा रक्तदान किया एवं डॉ. ऋचा गुप्ता ,अभिषेक अग्रवाल ,मनोज गुप्ता कृष्णा गुप्ता, महेश गुप्ता जिला प्रभारी , घनश्याम गुप्ता ,तहसील अध्यक्ष पाली इस आयोजन में उपस्थित रहे।